अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में समाजसेवी दिनेश दिनकर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में समाजसेवी दिनेश दिनकर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया
✍️ पंकज बैरागीसुवासरा। नगर के मंदसौर रोड स्थित राम स्नेही गैस एजेंसी के समीप पंचवटी में निवासरत वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक- सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले दिनेश दिनकर धलपट वाले का जन्मदिन 25 नवंबर बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शाम करीब 4:30 बजे नगर के चौराहे वाले बालाजी मंदिर से होते हुए शामगढ़ रोड स्थित मधुबन रिजॉर्ट पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद महाराज के विशेष सानिध्य में दिनेश दिनकर का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुदेव ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान गुरुभक्तों एवं उपस्थित समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ समाजसेवी शांतिलाल पाटीदार, बंसीलाल पाटीदार, दुर्गाशंकर पाटीदार, परमेश्वर पाटीदार, राजेश गुप्ताचाचू भाई, अंबाराम सोनी, राहुल मुजावदीया, मनीष डपकरा, आकाश सोनी, दिनेश धनोतिया, दुर्गा शंकर पाटीदार,सुनील रतनावत, बलवंत सिंह पवार (शामगढ़), सुरेश चौधरी (शामगढ़) सहित अनेक गुरुभक्तों एवं शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभी उपस्थितजनों ने दिनेश दिनकर को माला पहनाकर, गले लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय जीवन एवं आने वाले उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
उक्त आशय कि जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक, समाजसेवी एवं पत्रकार पंकज बैरागी ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।



