मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

सीतामऊ में अधूरे अस्पताल का लोकार्पण कर जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर गुमराह न करें सांसद और विधायक: श्री गुर्जर

सीतामऊ में भाजपा नेताओं के बीच लोकार्पण का श्रेय लेने की होड़, लेकिन अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं और पोस्टमार्टम व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण कमियां बरकरार

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने सीतामऊ में ₹19 करोड़ 35 लाख की लागत से नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज सिविल अस्पताल के लोकार्पण को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से आवश्यकता रही है। अस्पताल का निर्माण और लोकार्पण स्वागतयोग्य है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि अस्पताल की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण किए बिना ही लोकार्पण की जल्दबाजी की गई।

श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा नेताओं के बीच अस्पताल के लोकार्पण का श्रेय लेने की होड़ दिखाई दे रही है, लेकिन जनता के वास्तविक सवालों पर कोई जवाब देने को तैयार नहीं है। जनता को जिस समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, उस समय भी अस्पताल में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं, आवश्यक उपकरणों, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता के साथ-साथ पोस्टमार्टम जैसी महत्वपूर्ण सुविधा को लेकर भी कमियां सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब अस्पताल की सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुई हैं, तो इसे पूर्ण सुविधाओं के साथ जनता को समर्पित करने के बजाय लोकार्पण की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? क्या केवल भव्य भवन का लोकार्पण कर देना ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पूरी कर देता है?

श्री गुर्जर ने कहा कि सीतामऊ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को इस अस्पताल से बेहतर उपचार की उम्मीद है। आमजन को समारोह, प्रचार और घोषणाओं की नहीं, बल्कि समय पर उपचार, पर्याप्त चिकित्सक, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ, जरूरी दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुर्जर ने शासन-प्रशासन से मांग की कि अस्पताल में शेष सभी बुनियादी कमियों को तत्काल दूर किया जाए। पोस्टमार्टम सहित सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को उपचार एवं अन्य जरूरी सेवाओं के लिए मंदसौर या अन्य शहरों की ओर परेशान होकर न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर श्रेय लेने की राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और संवेदनशीलता की जरूरत है। सीतामऊ की जनता को अधूरी व्यवस्थाओं वाला अस्पताल नहीं, बल्कि पूर्ण सुविधाओं से युक्त बेहतर स्वास्थ्य केंद्र मिलना चाहिए।

 

महेन्द्र सिंह गुर्जर

अध्यक्ष- जिला कांग्रेस कमेटी, मंदसौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}