भोपालमध्यप्रदेश

मप्र की सियासत में ‘महा-बदलाव’ की आहट: परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर बड़े फैसले के संकेत ?

संसद सत्र की आहट: केंद्र ने किया अलर्ट, नवंबर के अंत में राज्य न छोड़ने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिंगापुर दौरा स्थगित

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर संसद का सत्र बुलाए जाने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिल रहे सियासी संकेतों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा ऐन वक्त पर निरस्त कर दी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव का सिंगापुर दौरा निरस्त- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में निवेश जुटाने के उद्देश्य से सात दिवसीय 28 नवंबर तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले थे। इस दौरे के लिए केंद्र सरकार की अनुमति प्राप्त करने से लेकर तमाम कार्यक्रम तय किए जा चुके थे, लेकिन अंतिम समय में यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

नेताओं को राज्यों में ही रहने के निर्देश- पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नवंबर के अंतिम सप्ताह में अपने-अपने राज्यों से बाहर न जाएं। इस फरमान के बाद राजनीतिक गलियारों में बड़े फैसले और संसद सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

26 नवंबर से बुलाया जा सकता है तीन दिवसीय सत्र- पार्टी सूत्रों का मानना है कि चूंकि संसद के मानसून (पावस) सत्र का अब तक औपचारिक रूप से सत्रावसान (अवसान) नहीं हुआ है, इसलिए उसी की निरंतरता में तीन दिनों का सत्र बुलाया जा सकता है। नेताओं के मुताबिक, शीतकालीन सत्र बुलाने के लिए कम से कम 15 दिन पहले अधिसूचना जारी करना अनिवार्य होता है। ऐसे में समय की कमी को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि मानसून सत्र को ही आगे बढ़ाते हुए 26 नवंबर से तीन दिवसीय सत्र आहूत किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}