मंदसौर जिलासीतामऊ

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर महाविद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर महाविद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

सीतामऊ। डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए “भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा एवं देश के प्रति जनजातीय नायकों के योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों एवं रेखाओं के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं जनजातीय संस्कृति का सुंदर चित्रण किया। दोनों प्रतियोगिताओं में सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश भारिया ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उनका संघर्ष और बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकगण द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}