आज 19 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏शुभ प्रभात 🙏
आज 19 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 19 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग
• विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)
• शक संवत: 1948 (पराभव)
• मास: कार्तिक (पूर्णिमांत / अमांत)
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• तिथि: नवमी (प्रातः 07:06 बजे तक, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ)
• वार: गुरुवार
• सूर्य:दक्षिणायन
• ऋतु : हेमंत ऋतु
• नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपदा (पूरे दिन और रात)
• योग: व्याघात (प्रातः 07:42 बजे तक), तत्पश्चात हर्षण योग
• करण: कौलव (प्रातः 07:06 बजे तक), तत्पश्चात तैतिल (सायं 07:18 बजे तक), उसके बाद गर करण
• पंचक: जारी पंचक का दूसरा दिन
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- सुबह 06:47 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:26 बजे
चन्द्रोदय – दोपहर 1:52 बजे
चन्द्रास्त – सुबह 2:08 बजे
आज नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य और बुध (वाशी योग). सूर्य वृश्चिक राशि में और बुध तुला राशि (सूर्य से बारहवें भाव) में संचार कर रहे हैं, जिससे शुभ वाशी योग बन रहा है।
• चंद्रमा. देर रात 12:49 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
• मंगल, गुरु और केतु. मंगल सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं; गुरु, मंगल और केतु के प्रभाव से त्रिग्रह योग निर्मित हो रहा है।
• शुक्र. मार्गी अवस्था में संचरण कर रहे हैं।
• शनि व राहु. शनि कुंभ/मीन के संधि प्रभाव और राहु-चंद्र की युति पर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि बनी हुई है।
आज के शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:00 बजे से प्रातः 05:53 बजे तक
• अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:45 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
• विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 बजे से दोपहर 02:35 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त: सायं 05:26 बजे से सायं 05:53 बजे तक
• रवि योग: पूरे दिन
आज अशुभ का समय
• राहुकाल: दोपहर 01:33 बजे से दोपहर 02:54 बजे तक
• यमगंड: सुबह 06:47 बजे से 08:07 बजे
दिन का चौघड़िया
• शुभ: प्रातः 06:46 से प्रातः 08:06 तक
• रोग: प्रातः 08:06 बजे से प्रातः 09:26 बजे तक
• उद्वेग: प्रातः 09:26 बजे से प्रातः 10:46 बजे तक
• चर: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक
• लाभ: दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक
•अमृत: दोपहर 01:26 बजे से 02:46 बजे तक
• काल: दोपहर 02:46 बजे से शाम 04:06 बजे तक
• शुभ: शाम 04:06 बजे से शाम 05:25 बजे तक
रात का चौघड़िया
• अमृत: शाम 05:25 बजे से रात 07:06 बजे तक
• चर: रात्रि 07:06 PM से 08:46 अपराह्न
• रोग: रात्रि 08:46 अपराह्न से 10:26 अपराह्न तक
• काल: रात्रि 10:26 अपराह्न से 12:06 पूर्वाह्न (20 नवंबर)
• लाभ: रात्रि 12:06 पूर्वाह्न से 01:46 पूर्वाह्न (20 नवंबर)
• उद्वेग: प्रातः 01:46 से प्रातः 03:27 तक (20 नवंबर)
• शुभ: प्रातः 03:27 बजे से प्रातः 05:07 बजे तक (20 नवंबर)
• अमृत: प्रातः 05:07 बजे से प्रातः 06:47 बजे तक (20 नवंबर)
• दिशाशूल: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें
उपाय: आज यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो घर से निकलने से पहले भगवान विष्णु या अपने इष्ट देव का स्मरण करें,
व्रत त्यौहार
व्रत/पर्व: कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तथा गुरुवार का व्रत (भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति पूजन का दिन)।
- विष्णु त्रिरात्रि व्रत- आज भगवान विष्णु को समर्पित विष्णु त्रिरात्रि व्रत का पालन किया जाएगा। व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें और तामसिक वस्तुओं से दूर रहें
आज 19 नवंबर 2026 गुरुवार का राशिफल
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए 19 नवंबर का दिन खुशियां और अच्छी खबरें सुनने के लिए मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए-नए मौके मिलेंगे। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। परिवार संग किसी धार्मिक जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। कोई पुराना लेन-देन हल होगा और आपको धन की वापसी होगी।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों के लिए प्रशासनिक और पेशेवर मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी. सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर होगा. पैतृक और प्रशासन से जुड़े कार्यों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. विभिन्न स्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी.वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा. योजनाओं को समर्थन मिलने से उत्साह बढ़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है.
मिथुन राशि –
आज भाग्य का साथ बना रहेगा. करीबी लोगों का भरोसा जीतेंगे और लाभ के साथ प्रभाव में भी वृद्धि होगी. धार्मिक गतिविधियों और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यावसायिक पक्ष मजबूत रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि-
आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा. स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें. घर-परिवार के मामलों में दूसरों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. बातचीत में गंभीरता और व्यवहार में मिठास बनाए रखें।नीति-नियमों का पालन करना जरूरी होगा. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें. पहल करने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. परिवार और करीबियों के साथ विश्वास बनाए रखें।
सिंह राशि-
आज का दिन अनुकूल रह सकता है। किसी अधूरे काम को दोबारा शुरू करने पर उसे पूरा करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने पर करियर में उन्नति के रास्ते मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में नया अनुबंध होने की संभावना भी है।
कन्या राशि-
आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। घर में सुखद वातावरण रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
तुला राशि-
अपनी मेहनत और आत्मविश्वास का लाभ मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-
आप अपनी मानसिकता में भी बदलाव देख सकते हैं. हालाँकि कार्यस्थल की राजनीति और प्रतिस्पर्धा आपको परेशान कर रही है, लेकिन समय के साथ, आप इन मुद्दों से खुद को दूर करने और अपने काम को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के तरीके खोज लेंगे. आपके संवेदनशील स्वभाव के कारण, आपको परिस्थितियों या कार्यों के साथ जल्दी से तालमेल बिठाने में कठिनाई हो सकती है. किसी के बारे में कोई राय बनाने से पहले, उनके दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें. यह तरीका आपको ग़लतफ़हमियों से बचने और बेहतर रिश्ते बनाए रखने में मदद करेगा।
धनु राशि-
किसी जानकार और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से आपको कोई रास्ता मिल सकता है। आप आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता हुआ रुझान महसूस कर सकते हैं, ख़ासकर अतीत में उन कठिन परिस्थितियों के बाद जिनकी वजह से आप सांसारिक मामलों से दूर हो गए थे. अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते को और गंभीरता से लेना ज़रूरी है. किसी भी काम या फ़ैसले में जल्दबाज़ी करने से बचें।
मकर राशि-
आज आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। कामकाज में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कुंभ राशि-
कल का दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी रह सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। कारोबार में मुनाफा कमाने के अच्छे और बेहतर मिल सकते हैं। किसी खास और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आपकी रचनात्मक सोच और कार्यशैली से दूसरे लोग प्रभावित होंगे।
मीन राशि-
आज आपके लिए सकारात्मक माहौल बना रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छी प्रगति होगी। धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा।

