मंदसौर जिलासीतामऊ

08 जनवरी से सीतामऊ में भव्य कलश यात्रा के साथ पं भीमाशंकर जी मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

08 जनवरी से सीतामऊ में भव्य कलश यात्रा के साथ पं भीमाशंकर जी मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

सीतामऊ। मालवा के सुप्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री के मुखारविंद से 8 से 14 जनवरी तक सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रीराम विद्यालय ग्राउंड पर किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री राधाबावड़ी हनुमान मंदिर धाम पर प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकारगण और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से कथा आयोजन की रूपरेखा तय की गई। प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा होगी। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 8 जनवरी को प्रातः 10 बजे नगर की आराध्य देवी मयूर वाहिनी मोड़ी माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसके साथ ही प्रतिदिन कथा से पूर्व एक कुंडीय हवन का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में पार्किंग, प्रचार-प्रसार, कलश यात्रा और नगर संपर्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन का निर्णय आगामी बैठक में लिया गया। वहीं, श्री राधाबावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री भागवत धाम संत आश्रम कुटिया को कथावाचक पंडित भीमाशंकर शास्त्री का विश्राम स्थल बनाया जाएगा। यह आश्रम विशेष रूप से क्षेत्र में आने वाले साधु-संतों, महंतों एवं कथावाचकों के विश्राम हेतु निर्मित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}