मंदसौर जिलासीतामऊ

गांधीसागर में कैबिनेट बैठक से मंदसौर को क्या मिलेगा? कांग्रेस नेता विनय राजोरिया ने उद्योग,डोडा चूरा शिक्षा स्वास्थ्य, सहित रखी 07 मुख्य मांगे

गांधीसागर में कैबिनेट बैठक से मंदसौर को क्या मिलेगा? कांग्रेस नेता विनय राजोरिया ने उद्योग,डोडा चूरा शिक्षा स्वास्थ्य, सहित रखी 07 मुख्य मांगे

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को गांधीसागर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक से जिलेवासियों को विकास की बड़ी उम्मीदें हैं। इस बीच किसान नेता विनय राजौरिया ने सरकार के सामने जिले की सात प्रमुख मांगें रखते हुए इनके निराकरण के लिए ठोस निर्णय लेने की मांग की है।

कांग्रेस नेता विनय राजोरिया ने कहा कि गांधीसागर की कैबिनेट बैठक केवल घोषणाओं तक सीमित न रहे, बल्कि मंदसौर जिले की इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए ठोस फैसले लिए जाएं। जिले की जनता को अब आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास कार्य चाहिए। कैबिनेट बैठक के नाम पर करोड़ों रुपए जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है, जनता के पैसे से नेताओं के लिए शाही व्यवस्थाएं हो रही है। तो कम से कम मुख्यमंत्री मंदसौर जिले की इन सात मुख्य बिन्दुओं पर निर्णय लेकर जनता की परेशानियों का हल करे।

प्रमुख मांगें—

1. उद्योग: सीतामऊ सहित जिले में विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए।

2. डोडाचूरा नीति: खरीदी की नीति में बदलाव कर किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए।

3. स्वास्थ्य: जिला अस्पताल में SDP मशीन सहित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर, उपकरण और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए।

4. शिक्षा: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

5. किसान को खाद-बीज का समय पर वितरण और खेती के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही फसल बिना समय पर दिया जाए।

6. मंदसौर सीतामऊ सुवासरा फोर लेन सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए

7. सिंचाई: गांधीसागर सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हो तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की निगरानी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}