गरोठमंदसौर जिला
दीवाली, गोवर्धन पूजा पर दिखा उत्साह, महिलाओं ने पूजा कर एवं सुख समृद्धि की कामना की

दीवाली, गोवर्धन पूजा पर दिखा उत्साह, महिलाओं ने पूजा कर एवं सुख समृद्धि की कामना की
गरोठ। गांव ढ़ाबला मोहन में दिपोत्सव दिपावली पर गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
गोवर्धन पूजा के दिन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
गोवर्धन पूजा के दिन महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन बनाए गए एवं विधी विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई।
सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी, अपने से बड़ों का चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया, एवं सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पकवान एवं मिठाईयां भी बनाई गई।



