ज्योतिष दर्शन

आज 09 नवंबर 2026 सोमवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 09 नवंबर 2026 सोमवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 09 नवंबर 2026 सोमवार का पंञ्चाग

• विक्रम संवत: 2083 (रौद्र नाम संवत्सर)
• शक संवत: 1948
• मास: कार्तिक मास,
• पक्ष: कृष्ण पक्ष
• वार: सोमवार
• तिथि: अमावस्या (दोपहर 12:31 बजे तक, उसके पश्चात् शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू)
• सूर्य: दक्षिणायन
• ऋतु: शरद ऋतु
• नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र (सुबह 07:24 बजे तक), इसके बाद विशाखा नक्षत्र
• योग: सौभाग्य योग (अगली सुबह 02:57 बजे तक), उसके बाद शोभन योग
• करण: नाग (दोपहर 12:31 बजे तक), फिर किंस्तुघ्न

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति:
• सूर्योदय – सुबह 06:39 बजे तक
• सूर्यास्त – शाम 05:31 बजे तक
• चंद्रोदय – बीच रात 06:40 बजे
• चंद्रस्त – शाम 05:12 बजे
आज नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य देव: तुला राशि में विराजित हैं।
• चंद्रमा: तुला राशि में संचरण कर रहे हैं (स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ)।
• मंगल: कर्क राशि में स्थित हैं।
• बुध: तुला राशि में वक्री अवस्था में हैं।
• गुरु (बृहस्पति): सिंह राशि में हैं।
• शुक्र: कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
• शनि: मीन राशि में स्थित हैं।
• राहु: कुंभ राशि में विराजित हैं।
• केतु: सिंह राशि में स्थित हैं।
आज के शुभ मुहूर्त:
• अभिजीत काल – सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
• अमृत काल – रात 11:49 बजे से आधी रात 01:32 बजे तक (10 नवंबर)
• ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:05 बजे से सुबह 05:53 बजे तक.
• विजय मुहूर्त: दोपहर 01:54 बजे से दोपहर 02:38 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:32 बजे से शाम 05:58 बजे तक
अशुभ काल समय :
• राहुकाल – सुबह 08:00 बजे से सुबह 09:22 बजे तक
• यमगण्ड – सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
• कुलिक – दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:48 बजे तक
• दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक. दोपहर 02:37 बजे से दोपहर 03:20 बजे तक.
• वर्ज्यम्- शाम 01:27 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक.
दिन का चौघड़िया
• अमृत (सर्वोत्तम): प्रातः 06:39 से 08:00 बजे तक
• काल (अशुभ): प्रातः 08:00 से 09:22 बजे तक
• शुभ (उत्तम): प्रातः 09:22 से 10:43 बजे तक
• रोग (अशुभ): प्रातः 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): दोपहर 12:05 से 01:26 बजे तक
• चर (सामान्य): दोपहर 01:26 से 02:48 बजे तक
• लाभ (उत्तम): दोपहर 02:48 से सायं 04:09 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): सायं 04:09 से 05:31 बजे तक
रात का चौघड़िया
• चर (सामान्य): सायं 05:31 से 07:09 बजे तक
• रोग (अशुभ): सायं 07:09 से 08:48 बजे तक
• काल (अशुभ): रात्रि 08:48 से 10:26 बजे तक
• लाभ (उत्तम): रात्रि 10:26 से 12:05 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): रात्रि 12:05 से 01:44 बजे तक
• शुभ (उत्तम): रात्रि 01:44 से 03:22 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): रात्रि 03:22 से 05:01 बजे तक
• चर (सामान्य): प्रातः 05:01 से 06:39 बजे तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा में (आज पूर्व दिशा में यात्रा से बचना चाहिए)
उपाय: यात्रा करना आवश्यक है तो ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। और आइने में अपना चेहरा देखकर निकले।

व्रत त्यौहार
  • सोमवती अमावस्या: जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। आज स्नान-दान और भगवान शिव की उपासना का विशेष पुण्य है।  

  • गोवर्धन पूजा / अन्नकूट / बलि प्रतिपदा: दोपहर 12:31 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लगने के कारण गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पर्व का भी योग है।
आज 09 नवंबर 2026 सोमवार का  राशिफल

मेष राशि :-

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में प्रेम पनपेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा, जिसे एक शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना और उन्हें कोई शुभ वस्तु अर्पित करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

वृषभ राशि:-

आपका शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि, स्वास्थ्य छोटी-मोटी समस्याओं से प्रभावित हो सकता है और शत्रु थोड़े सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे तथा अंततः मित्रवत व्यवहार के लिए झुकेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है; गणेश जी को प्रणाम करते रहें और उन्हें हरी वस्तु या दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:-

अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा, हालांकि व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि-

भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में रुकावटें आ सकती हैं। सीने में विकार संभव है, इसलिए अपनी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उनसे उलझने से बचें। बाकी प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा तथा बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

सिंह राशि:-

आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो व्यवसाय है, उसमें और मन लगाइए। अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत करने की आवश्यकता नहीं है, व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य आपका लगभग ठीक-ठाक रहेगा। सूर्य देव को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:-

धनार्जन का समय है, लेकिन निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं रहेगा। जुबान पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा, अपनों से मत उलझिए। प्रेम, संतान और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि:-

थोड़ी घबराहट और बेचैनी रहेगी। थोड़ी अनबन की स्थिति या झगड़ा-तकरार हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:-

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:-

आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन आपकी व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि:-

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, लेकिन अभी नए व्यापार की शुरुआत ना करें और व्यापारिक मामलों में किसी से ना उलझें। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार और संतान, सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि:-

भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा का योग बनेगा। हालांकि, अभी थोड़ा मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी सारी स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि:-

समय बहुत बचकर पार करने वाला है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}