बाजखेड़ी की बेटी काव्या ने बढ़ाया पोरवाल समाज और मंदसौर जिले का गौरव

जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित टाटा हॉकी अकादमी के हाई लेवल ट्रेनिंग सेंटर में हुआ चयन, समाजजनों ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित कि
मंदसौर ।जिले के ग्राम बाजखेड़ी निवासी श्री बद्रीलाल काला की पौत्री श्री रामप्रसाद काला की भतीजी एवं श्री राकेश काला की सुपुत्री काव्या काला का चयन झारखंड के जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित टाटा हॉकी अकादमी के हाई लेवल ट्रेनिंग सेंटर के लिए हुआ है। यह पूरे परिवार, समाज और मंदसौर जिले के लिए गौरव का विषय है।
काव्या की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता का वर्षों का संघर्ष, अथक मेहनत और बच्चों को आगे बढ़ाने का जज्बा है। बाजखेड़ी से निकलकर मंदसौर में लगभग 20 वर्षों तक नौकरी करने और आज एक छोटी-सी दुकान के माध्यम से परिवार की आजीविका चलाने के साथ उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को संवारने में कोई कमी नहीं रखी। इस मुकाम तक पहुंचाने में पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उल्लेखनीय है कि राजेश एवं पवन मुजावदिया (महाकाल केमिस्ट, मंदसौर) की भांजी है।
इस शानदार उपलब्धि पर पोरवाल समाज द्वारा बिटिया काव्या और काला परिवार को बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कि गई।



