दलौदा कृषि उपज मंडी में किसानों का हंगामा, रात 9 बजे तक नहीं खुले गेट

दलौदा कृषि उपज मंडी में किसानों का हंगामा, रात 9 बजे तक नहीं खुले गेट
दलौदा। कृषि उपज मंडी में उपज की अधिक आवक होने के चलते दिन में ही मंडी के गेट बंद कर दिए गए। देर रात 9 बजे तक भी गेट नहीं खुलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि गेट नहीं खुलने से नाराज किसानों ने विवाद किया। यहां तक कि ट्रैक्टर से गेट तोड़ने की बात भी सामने आई। किसानों ने मंडी परिसर में छप्परों में व्यापारियों का माल रखे होने पर भी सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।
वहीं, मंडी में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होने से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए दलौदा थाना पुलिस एवं डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।
फिलहाल कुछ देर में मंडी के गेट खोले जाने की बात कही गई।
सवाल यह है कि मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों को आखिर इस तरह परेशान क्यों होना पड़ रहा है? जिम्मेदार अधिकारी मौके पर क्यों मौजूद नहीं थे?



