मंदसौर जिलामंदसौर

मंदसौर कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, क्रेटा कार से तस्करी कर रहे 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार

मंदसौर कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, क्रेटा कार से तस्करी कर रहे 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार

मंदसौर -पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये 10 लाख से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा व तस्करी हेतु उपयोग करने वाले वाहन को जप्त कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

26 अक्टुबर 2026 की सायं को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति क्रेटा कार को लेकर मंदसोर से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा की तस्करी करने आने वाले है। जिनके द्वारा चार पहिया वाहन क्रेटा मे तस्करी हेतु अवैध मादक पदार्थ को छुपाकर रखा गया है ।

उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा हर्ष इको सिटी कोलोनी अभिनंदन नगर के पास मंदसौर से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक काली रंग की क्रेटा कार को नाकाबंदी कर रोकने पर कार चालक व उसके अन्य साथी से पूछताछ करते दोनो आरोपियो ने अपना नाम 01 मोहसिन पिता बाबुभाई मंसुरी उम्र 32 साल निवासी गांधीनगर गुजरात हाल मुकाम अहमदाबाद गुजरात 02 रोहान उर्फ रिहान पिता युनुस भाई शेख उम्र 22 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात का बताया। जिसकी तलाशी हेतु वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते आरोपियो द्वारा कार मे छुपाकर रखा 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व 08 किलोग्राम डोडाचुरा, अपराध कारित करने मे उपयोग किया गया चार पहिया वाहन काले रंग की क्रेटा कार एवं अन्य सामग्री जप्त की गई एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवली पर धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ मे जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा एवं अवैध मादक पदार्थ अफीम कहां से लाई जाकर कहां दी जाना थी इसके बारे में पता लगाया जावेगा।

आरोपी का नाम- 01 मोहसिन पिता बाबुभाई मंसुरी उम्र 32 साल निवासी गांधीनगर गुजरात हाल मुकाम अहमदाबाद गुजरात

02 रोहान उर्फ रिहान पिता युनुस भाई शेख उम्र 22 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात

जप्त मश्रुका का नाम- 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमत 10,00,000 रुपये, 08 किलोग्राम डोडाचुरा किमत 16,000 रुपये व चार पहिया वाहन काले रंग की क्रेटा कार किमत 07,00,000 रुपय,एक एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाईल किमत 50,000 रुपये

कुल जप्त मश्रुका 17,66,000 रुपये.

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}