भोपालमध्यप्रदेश

यूपीआई पर एमडीआर टालना स्वागत योग्य, परंतु इसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए

यूपीआई पर एमडीआर टालना स्वागत योग्य, परंतु इसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए

भोपाल। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने UPI लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज को दीपावली तक टालने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की है।

विवेक साहू ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार एवं एनपीसीआई का यह कदम राहत देने वाला है, लेकिन इसे केवल स्थगित करने के बजाय हमेशा के लिए समाप्त किया जाना चाहिए। आज शहरों से लेकर कस्बों तक व्यापारी और ग्राहक तेजी से UPI के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए सुविधाजनक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में नकदी के प्रवाह की कमी के बीच MDR चार्ज लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और डिजिटल भुगतान को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से आग्रह है कि व्यापारी हितों और डिजिटल इंडिया की भावना को ध्यान में रखते हुए UPI पर MDR चार्ज को पूर्ण रूप से समाप्त करने पर निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}