भाजपा मंडल कयामपुर की सेवा ज्योति यात्रा को लेकर मासिक बैठक संपन्न हुई

भाजपा मंडल कयामपुर की सेवा ज्योति यात्रा को लेकर मासिक बैठक संपन्न हुई
कैलाशपुर l भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग के मार्गदर्शन में कैलाशपुर मंडल की मासिक बैठक और सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बैठक आहूत की गईl इसमें मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोटडा माता ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौड़ ,वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश परमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुवाl नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को पखवाड़े के रूप में जो हमारी सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ,उसमें हमारी सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को मंदसौर वाहन से पहुंचेगी इसको लेकर बैठक मे चर्चा की गई।
जिसमें ग्राम सरपंच जगदीश माली सरकार ,मंडल महामंत्री अरुण भटनागर, अनिल पेरुलिया , शक्ति केंद्र से विनोद पाटीदार, जयपाल सिंह , निलेश सेन, मंडल पदाधिकारी दिलीप भटनागर, पिरु सिंह चंद्रावत , गोपाल डांगी, कारुलाल धनगर ,मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर धनगर, दौलत राम मालवीय, मीडिया प्रभारी दिलीप जैन, राधा कृष्ण धनगर, गोपाल जाट, फकीरचंद मालवीय, हरीश धनगर ,कन्हैया लाल सेन,भंवर लाल गवरिया, दुर्गा शंकर शर्मा, कारू लाल कुशवाहा आदि की उपस्थिति रहीl बैठक के अंत में शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप भटनागर का पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अरुण भटनागर ने किया और आभार दिलीप भटनागर ने माना l उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार दी।



