नीमच में फसल बीमा और सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, तीनों विधायकों से भी की गई चर्चा

नीमच में फसल बीमा और सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, तीनों विधायकों से भी की गई चर्चा
नीमच: -चंगेरा मंडी नीमच में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रमुख नेताओं को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर के नेतृत्व में, खरीफ वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि दिलाने की मांग को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा को एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू नागदा (मोड़ी) एवं जिला उपाध्यक्ष रामनारायण गुड्डू जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नीमच जिले की जीरन तहसील में वर्ष 2025 में खरीफ फसल पीला मोजेक के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई थी और राजस्व विभाग द्वारा भी नुकसान का सर्वे करवाया गया था। लेकिन बीमा कंपनी द्वारा पालसोड़ा, भंवरासा, बामनिया सहित तहसील के 90% गांवों को फसल बीमा के लाभ से वंचित कर दिया गया है। किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की है कि बीमा कंपनियों को निर्देशित कर किसानों को फसल बीमा का उचित लाभ दिलवाया जाए।
इसके साथ ही, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करवाने के संबंध में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल से भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम और ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



