अपराधभानपुरामंदसौर जिला
भानपुरा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 5,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त

भानपुरा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 5,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त1
भानपुरा। पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 की रात 11.35 बजे से 11.45 बजे के बीच झालावाड़ बायपास स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान गमेरसिंह निवासी मोखमपुरा, बजरंगलाल निवासी ओसरना, जानकीलाल निवासी मोखमपुरा, महेश निवासी ओसरना, रवि पाटीदार निवासी ओसरना और बबलू नाथ निवासी भगवानपुरा को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।



