भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

03 अक्टूबर को कलश, पोथी यात्रा पितृ पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा आयोजन संपर्क तैयारीयां हुई प्रारंभ 

03 अक्टूबर को कलश, पोथी यात्रा पितृ पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा आयोजन संपर्क तैयारीयां हुई प्रारंभ 

समाजसेवकों, जनप्रतिनिधि गणों आदि को परिवार समाज के साथ पधारने का पीला चांवल पत्रिका प्रदान कर किया आमंत्रित 

सीतामऊ।धर्म धरा छोटी काशी सीतामऊ में आगामी 03 अक्टूबर से पोरवाल मांगलिक भवन में पितृदेव पूजन और 108 संत श्री श्वासानंदजी महाराज के मुखारविंद से मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित होने जा रही है।

जिसमें प्रथम दिवस 03 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे बस स्टैंड जबरिया हनुमानजी मंदिर से ढोल ढ़माके बेंड बाजे के साथ भव्य कलश, पोथी यात्रा प्रारंभ होकर पोरवाल मांगलिक भवन पहुंचेगी जहां पर श्रीमद्भागवत पोथी पूजन संत जन स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात श्राद्ध पक्ष पर सप्तम तिथि अनुसार अपने पितृदेव पूर्वजों का आह्वान पूजन किया जाएगा। इसके बाद 11.30 बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होगी।

महंत जितेंद्र दास जी महाराज के नेतृत्व में केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा कथा कि व्यवस्था कि तैयारीयां प्रारंभ कर दी गई। वहीं संपर्क के आज प्रथम दिवस में नगर के काशी नगरी एवं सनसिटी (सूर्य नगर) में समाज प्रमुख जनों जनप्रतिनिधि धर्म प्रेमी गणों आदि को पीला चांवल पत्रिका प्रदान कर कलश पोथी यात्रा पितृ पूजन एवं कथा में समाज परिवार के साथ पधारने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}