समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 27 सितंबर 2026 रविवार

बच्चों ने प्रदर्शित की विकसित एवं सशक्त भारत की तस्वीर
स्कूली बच्चों की जिला स्तरीय मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल आदि सम्मिलित हुए
मंदसौर 26 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए मेरे सपनों का भारत चित्रों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी मंदसौर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई। जिसकी सराहना अतिथियों द्वारा अवलोकन करते हुए की गई। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव, विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, श्री सुरेश आर्य, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री मदन लाल राठौर, श्री अरविंद सारस्वत, श्री विजय सुराणा, श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी, श्री सुनील जैन ,श्री विनय दुबेला, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, सीएसपी श्री जितेंद्र भास्कर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जाट आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसका अवलोकन अतिथियो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजन सराहनीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण विश्व की इंसानियत और प्रकृति के लिए कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों के चित्रों के माध्यम से सशक्त एवं विकसित भारत की तस्वीर दिखती है। संस्कारों पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऋषि मुनियों ने देश को पुष्पित एवं पल्लवित किया है। निरंतर प्रयास करते हुए देश को और अधिक विकसित एवं शक्तिशाली बनाना है उन्होंने आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की बात करते हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दिए गए उद्बोधन की सराहना की।
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। महिला बाल विकास विभाग बच्चों के पोषण की दिशा में कार्य कर रहा है लोगों को मार्गदर्शन भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एवं संरक्षित करने में हम सबको सहभागिता करनी है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आह्वान भी किया है इसके लिए शासन कृत संकल्पित भी है। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना की।
राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं लगातार जनहित के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आयोजित चित्र प्रदर्शनी से दिखता है कि नई पीढ़ी विकसित भारत का संकल्प ले चुकी है ओर यह संकल्प निश्चित रूप से सराहनीय है चित्रो में विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए हैं।
विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी द्वारा किए जा रहें जनहित के कार्यों तथा सेवा संकल्प यात्रा के आयोजन की जानकारी दी। श्री राजेश दीक्षित ने भी संबोधित करते हुए मेरे सपनों का भारत 2047 की संकल्पना और राष्ट्र की उन्नति के लिए किया जा रहे कार्यों का जिक्र किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के दो विद्यार्थियों द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर गौरवशाली विचार प्रकट किए गए।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्पर्धा प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया।
–00–
बच्चे हमारे देश का भविष्य है बच्चों की उचित देखभाल सबकी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखमा खेड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मंदसौर 26 सितंबर 2026 / बच्चों की उचित देखभाल सब की जिम्मेदारी होती है बच्चे देश का भविष्य है बच्चों के पोषण एवं देखभाल में कोई कमी नहीं रहे यह सुनिश्चित किया जाए यह बात मंदसौर जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहीं। लखमा खेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके द्विवेदी तथा आंगनबाड़ी के बच्चे उनकी माताएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बच्चे स्वस्थ रहें हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी यही मंशा है कि बच्चों को बेहतर देखभाल तथा बेहतर पोषण मिले यह हम सब की जिम्मेदारी है इसके साथ ही बच्चों की माता के स्वास्थ्य का भी समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए स्वस्थ माता से ही स्वस्थ शिशु होता है। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम प्रदेश की हर आंगनवाड़ी में किया जा रहा है। बच्चों की बेहतर देखभाल में माता के साथ-साथ उसके परिवारजन और पिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि बच्चों की समुचित देखभाल अत्यंत चुनौती पूर्ण कार्य होता है। खुशी की बात है कि आंगनवाड़ियां बच्चों की देखभाल में सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमाकांता शर्मा, सहायका श्यामा बाई, कार्यकर्ता सुश्री मालवी, लाडली बहना अनीता निनामा, पोषण सखी नैना सहयोगिनी कलाबाई, सुपोषण दल की पायल आदि को सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता बच्चों पृथ्वीराज, मंगलेश तथा सृष्टि को भी पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में लाडली बहना तथा लाडली लक्ष्मी बालिका द्वारा सफलता की कहानी का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया प्रभारी मंत्री द्वारा इस अवसर पर टीबी के रोगियों को निक्षय मित्र किट भी प्रदान किए गए।लखमा खेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा पोधारोपण भी किया गया।
–00–
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया मंदसौर के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई
मंदसौर 26 सितंबर 2026 / प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया अपने भ्रमण के दौरान मंदसौर के वार्ड क्रमांक 31 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आयोजित सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम मैं सम्मिलित हुई। इस दौरान विधायक गरोठ श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पुर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गिरी, गोस्वामी कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी में बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आदि को सम्मानित किया, बच्चों को पुरस्कृत किया।
–00–
नमो सेवा गाथा पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गए
मंदसौर 26 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा गाथा विषय पर जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन 26 सितंबर को किया गया। इस दिवस जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गए।
26 सितंबर को जिले के विकासखंड गरोठ के अंतर्गत मेलखेड़ा, खड़ावदा, बोलिया, भानपुरा आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गए। जिनमे शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हुए सकारात्मक बदलाव एवं विकास की जानकारी दी गई।
–00–
हम जो कहते हैं,करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
भोपाल : शनिवार, सितम्बर 26, 2026, 14:15 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित मांग (शासकीय बसों का संचालन) पूरी होने पर इस स्वर्णिम सौगात के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ एवं ‘पीएम ई-बस सेवा’ के जरिए हमने अनंत चतुर्दशी के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को खुशियों की अनंत सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के जीवन में सुगम परिवहन से सहज परिवर्तन लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले दो दशकों में शासकीय बसों का संचालन बंद होने के कारण हमारे ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा अभाव बना हुआ था। दूर-दराज के कई गांव मुख्य सड़कों से कट गए थे। गांव-देहात के हमारे गरीबों, किसानों एवं छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने अपने ‘संकल्प पत्र’ में भी यह सेवा प्रारंभ करने का उल्लेख किया था। गत दिवस शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ इस सेवा का मंगल आरम्भ करते हुए संकल्प को धरातल पर साकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शुक्रवार को राज्यभर में 1,500 बसों से शुरू हुई इस सेवा को हमने वर्ष 2029 तक 15,000 बसों तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, ताकि प्रदेश के हर व्यक्ति तक सुगम बस परिवहन की सुविधा पहुंच सके।
–00–



