अवैध कच्ची शराब के खिलाफ दबिश, 28 लीटर शराब बरामद; दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया गया

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ दबिश, 28 लीटर शराब बरामद; दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया गया
गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई।जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर) एस.एन. वर्मा ने अपने स्टाफ के साथ थाना गुलहरिया क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर स्थित अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थल पर छापा मारा। दबिश के दौरान लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।इसके अतिरिक्त आबकारी टीम ने क्षेत्र की कम्पोजिट शॉप तथा देशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे नियमों के अनुसार ही दुकानों का संचालन करें। निर्धारित समय से पहले या बाद में दुकान न खोली जाए तथा शराब की शत-प्रतिशत बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।



