विकसित भारत अभियान: खड़ावदा में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विज़न व सपनों को साझा किया

विकसित भारत अभियान: खड़ावदा में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विज़न व सपनों को साझा किया
खड़ावदा निप्र शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, चचावदा पठारी में ‘विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज की और देश के विकास को लेकर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विज़न व सपनों को साझा किया।
इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेतराम जी पाटीदार, मण्डल महामंत्री डॉ. मुकेश जी मीणा, और वरिष्ठ नेता रामचंद्र सिंह जी पंवार अजजा मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष पुरण सिंह सोनगरा, मंडल मंत्री कचरूलाल जी पाटीदार और राकेश जी बैरागी और सुनील जी पटेल,विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश चंद्र पाटीदार के साथ ही संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।



