पैरामाउंट एकेडमी में अभिभावक-शिक्षक समिति का गठन

पैरामाउंट एकेडमी में अभिभावक-शिक्षक समिति का गठन
सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ में अभिभावक-शिक्षक समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति में अंकित पटवा को अध्यक्ष, श्रीमती भावना मनोज शुक्ला को उपाध्यक्ष, धीरज चौधरी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती रीना जैन को सचिव तथा श्रीमती मेघा चावड़ा को सह-सचिव बनाया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पैरामाउंट एकेडमी के संचालक अमित जैन द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय एवं विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विद्यालय के लिए सुझाव, तथा आगामी वार्षिक उत्सव की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की भूमिका प्राचार्य अविनाश उपाध्याय ने रखी, जबकि आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा संचालक अमित जैन ने प्रस्तुत की।
बैठक में मैनेजर पियूष हरगोड़, संदीप पाटीदार, पवन पंथी, विनोद कछावा, संजय त्रिवेदी एवं श्रीमती शीला चतुर्वेदी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में खेल शिक्षक संजय चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



