समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 19 सितंबर 2026 शनिवार

किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर टेग़ लगाए – कलेक्टर श्री सिंह
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में उद्यम संवाद भानपुरा में आयोजित हुआ
मंदसौर 18 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले के भानपुरा आईटीआई मे उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने उद्यमीयों से संवाद करते हुए उनके आर्थिक उत्थान से अवगत हुए कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलो पर टैग लगाये। कलेक्टर ने यह भी कहा कि आईटीआई के बच्चों को स्थानीय स्तर पर रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नए उद्योग लगाना चाहते हैं उनको कोई समस्या आती है तो उन समस्याओं का प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि जो भी युवा नया उद्योग लगाना चाहते हैं उनके लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है उन योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्यम स्थापित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया अन्य जनप्रतिनिधीगण, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।
उद्यम संवाद में श्री अनिल कुमार बम्बोरिया पॉलीहाउस में पान की खेती, श्री विजय कुमार पाटीदार आयल मिल यूनिट, श्री नारायण जाट आइसक्रीम यूनिट, श्री अंकित हाथी आयल मिल यूनिट, श्री राम राठौड़ मसाला उद्योग तथा ऑयल प्लांट संचालक श्री अशोक मोर्या द्वारा अपने उद्योग तथा अपनी सफलता की कहानी के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे सुशीला भट्ट साड़ी सेंटर, कौशल्या भारती मैचिंग सेंटर सिलाई, सोनी मिश्रा टिपिन सेंटर सिलाई, रेखा बागड़ी सांवलिया रेस्टोरेंट भावना बागड़ी आटा चक्की योजना से हितग्राहीयों को लाभान्वित किया गया।
इस दौरान महिला उद्यमियो रेखा सोनी, डाली बाई, अनीता राठौर, पूजा मीणा, संगीता रांगोठा से भी चर्चा की गई। फोटो संलग्न
-00–
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान खजूरना में 187 आवेदन आये, 49 का मौके पर हुआ निराकरण
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने किया विभिन्न गावों का दौरा
मंदसौर 18 सितम्बर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम भानपुरा विकासखंड के ग्राम खजूरना में शिविर संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा खजूरना में आवेदकों की समस्साएं सूनी। इस अवसर पर 187 समस्याएं शिकायतें प्राप्त हुई। 49 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 138 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। इस दौरान गरोठ विधायक श्री चंद्र सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी, श्री शुभम, एसडीएम श्री चौहान, जिला अधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम भानपुरा में पान की खेती कर रहे किसान अनिल बंबोरिया के खेत का निरीक्षण किया एवं किसान से चर्चा की। गांव लोटखेड़ी में विनय धाकड़ के श्री बालाजी तेल घाना का निरीक्षण किया एवं संवाद किया एवं भानपुरा में स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा एवं चर्चा की l
पांगा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। पांगा मैं शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया बच्चों से संवाद किया एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं स्कूली विद्यार्थियों के साथ भोजन किया।
विभिन्न अधिकारियों द्वारा हरनावदा, गोविन्दखेड़ा, बोरदा, लेदिकला, मिट्ठन खेड़ी, धुंआखेड़ी, कैसोदा, चोकी, ढाबला माधोसिंह, गोवर्धनपुरा, सानडा, संधारा, कालाकोट एवं सम्पूर्ण भैंसोदा नगरीय क्षेत्र में भ्रमण किया एवं ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी। फोटो संलग्न
–00–
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
बैंक ने वर्ष 2025-26 में 11.20 करोड़ का लाभ अर्जित किया, सदस्यों को 1.15 करोड़ लाभांश वितरित
मंदसौर 18 सितंबर 2026 / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर की 108वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन विगत दिवस कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सभा में मंदसौर एवं नीमच जिले में स्थित सदस्य सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
सभा के प्रारंभ में बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसे आगे भी गौरवशाली बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं बैंक की प्राथमिकता रहेंगी। किसानों को सरल एवं बेहतर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के साथ सहकारिता के माध्यम से “एक ग्राम, एक उद्यम” की दिशा में कार्य करते हुए कृषि उपज से उत्पाद निर्माण, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। एग्रो-बेस्ड उद्योगों के वित्त पोषण से क्षेत्र में कृषि प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि ऋण केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके माध्यम से आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार के अवसरों का सृजन भी होता है। किसानों की आय में वृद्धि के लक्ष्य की पूर्ति में सहकारी बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ऋण वसूली, वित्तीय अनुशासन, साइबर सुरक्षा एवं ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास बैंक की सबसे बड़ी ताकत है और बैंक को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा ने सभा को बैंक की वित्तीय उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि बैंक की अंशपूंजी 95.32 करोड़ एवं निधियां 158.10 करोड़ हैं।
वर्ष के दौरान बैंक द्वारा 1,251.88 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 11.20 करोड़ का लाभ अर्जित किया, जिसमें से सदस्यों को 1.25 प्रतिशत की दर से 1.15 करोड़ का लाभांश वितरित किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश शासन को 24.75 लाख का लाभांश प्रदान किया गया।
सभा में उपस्थित सदस्य प्रतिनिधियों ने बैंक की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा किसानों एवं सहकारी संस्थाओं से संबंधित विभिन्न सुझाव दिए। प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को खाद की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने, सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन शीघ्र कराने तथा किसानों को उनकी जमा राशि के अगले ही दिन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने जैसे सुझाव रखे गए।
इस अवसर पर चयनित सहकारी संस्थाओं के हितग्राहियों को वायर फेंसिंग हेतु ऋण वितरण किया गया। उत्कृष्ट वसूली कार्य करने वाले संस्था प्रबंधकों तथा अटल पेंशन योजना में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बैंक शाखा प्रबंधकों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, क्रिस योजना के माध्यम से वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित राजस्व अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री योगेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा सहकारिता के माध्यम से विकास के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
सभा में उप आयुक्त सहकारिता मंदसौर श्री राजू डाबर, सहायक आयुक्त सहकारिता नीमच श्री एन.एस. भाटी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री योगेन्द्र सिंह सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंत में नोडल अधिकारी श्रीमती आयुषी राठौर ने उपस्थित अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन सांख्यिकी अधिकारी श्री मुकेश पालिवाल द्वारा किया गया।
–00–
शासन की योजना की मदद से अनिल कर रहे हैं पान की आधुनिक खेती
मंदसौर 18 सितंबर 2026 / शासन की योजनाओं की मदद से मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इनमें से एक भानपुरा के रहने वाले अनिल बंबोरिया भी है जो पहले बैंक की नौकरी करते थे जिससे अल्प आय प्राप्त होती थी फिर शासन की योजना की मदद से उन्होंने पान की आधुनिक तरीके से खेती शुरू की वे अबअच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं।
भानपुरा के अनिल बंबोरिया पहले बैंक मैं जॉब करते थे जिसमें प्रतिमाह उन्हें थोड़ी सी सैलरी मिलती थी जिससे घर का गुजारा मुश्किल था। अनिल का परिवार परंपरागत रूप से पान की खेती करता आया है अपनी अल्प आय से परेशान अनिल ने अपने परंपरागत पान की खेती को बृहद स्तर पर करने की सोची अध्ययन के पश्चात उन्हें पता चला कि पाली हाउस में पान की खेती उत्तम तरीके से की जा सकती है जिससे अधिक आमदनी भी प्राप्त होती है परंतु उनके पास पैसा नहीं था जिससे कि पाली हाउस बनाया जा सके तब राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग के अधिकारी से मुलाकात होने पर उन्हें उद्यानिकी विभाग की हितग्राही मूलक योजना का पता चला जिसमें 50% सब्सिडी प्राप्त होती है उत्साहित अनिल ने अपना आवेदन जमा किया। उनका प्रकरण स्वीकृत हो गया उन्हें 2.67 लख रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई इतनी ही राशि उनके द्वारा हितग्राही अंशदान के रूप में मिलाई गई। लगभग साढे 5 लख रुपए में उन्होंने वर्ष 2021-22 में अपना पाली हाउस तैयार किया और पान की खेती शुरू की प्रथम वर्ष में ही उन्हें बेहतर आय प्राप्त हुई। शुरुआती 2 वर्षों की आय से उत्साहित होकर अनिल ने पुनः शासन की योजना से एक और पाली हाउस तैयार कर लिया है। पहले पनवाड़ी मात्र एक से डेढ़ वर्ष में ही नष्ट हो जाती थी परंतु पाली हाउस में पनवाड़ी 15 से 20 वर्ष तक नष्ट नहीं होती है उनका उत्पादन भी डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। अनिल कहते हैं कि परंपरागत पनवाड़ी में आंधी तूफान वर्षा अथवा गर्मी से बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। वर्षा के कारण जड़ों में बीमारी लग जाती थी जड गल जाती थी सर्दियों में पत्ते जल जाते थे। इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होता था लेकिन अब पनवाड़ी पाली हाउस में होने के कारण उनके पान की फसल सभी नुकसानों से बच रही है।
अनिल बंबोरिया ने यह भी बताया कि जिले में एक्सप्रेस वे 8 लेन के निर्माण से भी उनको फायदा हुआ है। वह अपने पान दिल्ली मंडी भेजते हैं पहले एक्सप्रेस वे नहीं बनने के कारण पान की फसल दिल्ली मंडी पहुंचने में अनावश्यक देरी होती थी जिससे आर्थिक नुकसान होता था परंतु अब एक्सप्रेस वे बन जाने के कारण दूसरे ही दिन उनकी पान की फसल दिल्ली मंडी पहुंच जाती है जिससे फसल खराब भी नहीं होती है और भाव भी अच्छा मिलता है। अनिल बंबोरिया की पान की खेती की सफलता को देखकर अनिल से प्रेरणा लेकर आसपास के और 30 से 40 किसान पान की खेती के लिए आगे आए हैं। भानपुरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान किसान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह से मिले तथा अपनी पाली हाउस में पान की खेती की मंशा जताई। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को प्रत्येक संभव सहयोग किया जाएगा किसानो की मांग पर पान कृषकों का क्लस्टर बनाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए हैंl अनिल ने कहा कि प्रत्येक कृषक को पान की खेती पाली हाउस में ही करना चाहिए जिससे उन्हें अधिक फायदा मिलेगा अनिल ने कहा की अब उनका जीवन समृद्धि की और अग्रसर हो चला है इसमें शासन की योजना का बड़ा योगदान है इसके लिए अनिल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
–00–
ग्राम टिलाखेडा में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती / अभिमत 21 सितंबर तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 18 सितंबर 2026 / मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि मुख्य नगर परिषद अधिकारी नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा ग्राम टिलाखेडा में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 7/2/7 रकबा मे से 1000 वर्ग मीटर भूमि मे गीता भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। गीता भवन निर्माण के लिए अभिमत / आपत्ती 21 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
–00–
जिले में अब तक 727.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 18 सितंबर 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 727.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 18 सितंबर की प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 1.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 8.0 मि.मी., संजीत में 2.0 मि.मी., धुंधड़का में 0 मि.मी., मंदसौर में 2.0 मि.मी., शामगढ़ में 0 मि.मी., कयामपुर में 0 मि.मी., सीतामऊ में 0 मि.मी. एवं सुवासरा में 0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 756.6 मि.मी., भावगढ़ में 672.2 मि.मी., गरोठ में 795.4 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 860.0 मि.मी., संजीत में 496.0 मि.मी., धुधंड़का में 822.0 मि.मी., मंदसौर में 677.0 मि.मी., शामगढ़ में 797.8 मि.मी., कयामपुर में 619.5 मि.मी., सीतामऊ में 722.5 मि.मी. एवं सुवासरा में 785.1 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1301.74 फीट है।
–00–
मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक दीपों से जगमगाया
जिले में विभिन्न स्थानों पर दीपक जगमगाएमंदसौर – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को मंदसौर जिले में आशीर्वाद का दिया अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दीपक जगमगाए l मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक प्रांगण में लगभग 51000 दीपक से रोशनी की गई l इसके अलावा जिले के 17 विशिष्ट स्थान पर भी दीपक जगमगाए गए श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, भोपाल से आए जिला नोडल अधिकारी श्री शोभित जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, गायत्री परिवार के सदस्य, बटुक, शहर वासीआदि ने उपस्थित रहकर दिए जलाए । इस अवसर पर शिवना नदी घाट पर भी दिए जलाकर रोशनी की गई l
–00–




