मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान दीपो प्रज्वलित कर मनाया गया

सीतामऊ नगर परिषद द्वारा भी नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया

सीतामऊ – भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित एवं भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम अटेला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी के मार्गदर्शन में भाजपा सीतामऊ मंडल जितेंद्र बामनिया के नेतृत्व में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा शहरी मंडल सीतामऊ मंडल में एवं सीतामऊ नगर परिषद् के द्वारा नगर क्षेत्र में देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिवस, लोकप्रिय नेता के द्वारा 25 वर्ष जनहित विकास कार्यों के उपलक्ष्य में मंडल क्षेत्र में विभिन्न सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों को आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया

जिसके अंतर्गत सीतामऊ नगर के श्री महाराणा प्रताप लदूना चौराहा पर शिवाजी चौराहा पर प्रातः स्वच्छता अभियान, प्रतिमा पर मालार्पण, एवं संध्या समय विकसित भारत संकल्प अभियान 2047 को लेकर दीपो प्रज्वलित कर आकृति श्रृंखला से हजारों दीपक प्रज्वलित कर, एक दिया आशीर्वाद स्वरूप अभियान एवं ढोल धमाकों आतिशबाजी के साथ, उत्साह उल्लास पूर्वक एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बेमिसाल 25 वर्ष सेवा समर्पण के जनहित विकास यात्राओं का उत्सव मनाया गया, मंडल क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा मण्डल एवं अजा मोर्चा मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विशेष रूप से सहभागिता की गई। जिसके अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीतामऊ नगर परिषद एवं भाजपा मंडल द्वारा योग महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा शिवाजी चौराहा पर स्वच्छता अभियान, प्रतिमा पर मालार्पण अर्पण, दीप प्रज्ज्वलित शृंखला, 25 वर्ष नारीशक्ति वंदन अभियान, मंचीय महोत्सव कार्यक्रम, सरस कुंवर कन्या उमावि विद्यालय सीतामऊ में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, सीतामऊ नगर के विभिन्न वार्डो, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अनुसूचित जाति वर्ग बस्तीयो में, नगर एवं गांवों में जनसमुदाय नागरिकों तक, घर-घर पहुंच कर संवाद कर, हजारों दीप वितरण किए गए एवं नागरिकों एवं हितग्राहियों से आग्रह किया कि अपनी-अपनी स्वेच्छा से एक पेड़ मां के नाम लगाए एवं, एक दिया आशीर्वाद अभियान अंतर्गत घरों के प्रतिष्ठानों, संस्थाओं के मुख्य द्वार पर, मंदिरों, कुवा बावड़ियों, प्राचीन स्थलों, तालाबों किनारे, संध्या समय दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद प्रदान कर विकसित भारत संकल्प 2047 के स्वर्णिम अभियान में सहभागिता करे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा नगर के श्री राम विद्यालय खेल मैदान पर दीपक प्रज्वलित श्रृंखला कर, एक दिया आशीर्वाद स्वरूप अभियान कार्यक्रम आयोजन में खेल खिलाड़ियों की सहभागिता रही। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सांदीपनी विद्यालय लदूना में दीपोत्सव विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीतामऊ मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं किसान मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला प्रतिनिधित्व, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, नप उपाध्यक्ष सुमित रावत, जिला मंत्री योग कार्यक्रम प्रभारी सुशीला राठौर, भाजपा वरिष्ठ अशोक जैन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी राधा सोनी, भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नगर प्रभारी विवेक सोनगरा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, नगर परिषद् सभापति पार्षदगण, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अंकित पटवा, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी दिनेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी, किसान मोर्चा नाहरसिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मंगलेश पाटीदार, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, महामंत्री घनश्याम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बैरागी, सभापति निरुपमा गिरोठिया, पार्षद माया चावड़ा, पार्षद राजेंद्र देतरिया, किसान मोर्चा विजय गिरोठिया, युवा मोर्चा प्रभारी उत्सव जैन, युवा मोर्चा संयोजक पर्व मराठा, मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता, भाजपा जिला एवं मंडल समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक, प्रभारियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधियों, जनसमुदाय सामाजिक संगठनों प्रमुखों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, सहभागिता अभियान अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग सीतामऊ कार्यकर्ता सहायिका, स्वास्थ्य विभाग सीतामऊ, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक सीतामऊ, सीतामऊ पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर परिषद सीतामऊ, शिक्षा विभाग, पत्रकार बंधुओ, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं द्वारा सहभागिता की गई, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक सोनगरा ने बताया कि भाजपा मंडल में मोर्चा द्वारा भी विभिन्न गावों में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित हुए। आज मोर्चा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता हुई जिसमें मुंडला फौजी प्रभारी मंगलेश बामणिया, तंबोलिया प्रभारी रमेश परमार छोटू, लदूना प्रभारी सुनील धानक, रामगढ़ ओमप्रकाश मालवीय सहित सीतामऊ कार्यक्रम नगर प्रभारी एवं मंच संचालन नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा द्वारा किया गया। नगर कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवनराय माथुर द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}