ओड़वा, असावती, में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ओड़वा, असावती, में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चंदवासा। विकासखंड गरोठ के ग्राम, ओड़वा, असावती, में 18 सितंबर शुक्रवार को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत प्रतिनिधि मदनलाल दायमा, पिछला ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मेघवाल व सद्गुरु फाउंडेशन प्रतिनिधि प्रदीप चंचल, राजीव मेहर व गांव के पुरूषों, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जल का विधिवत रूप से पूजन करने के पश्चात सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया, व सभी को शपथ दिलाई गई कि जल का संरक्षण करें व अपने गांव के पुराने बावड़ी, कुएं, तालाब आदि जल के स्रोतों की मरम्मत व साफ सफाई करें। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को पानी की एक-एक बूंद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया व बताया गया कि हमें अपने पुराने जल स्रोतों को बचाना है, उन्हें पुनर्जीवित करना है, कृषि कार्यों में भी पानी की बर्बादी को रोकना है, आधुनिक सिंचाई पद्धतियों को अपनाकर पानी को बचाना है
जल स्रोतों में गंदगी नहीं करें, व जल का समुचित प्रबंधन कर जल का संरक्षण करें। कार्यक्रम में जल ग्रहण विकास समिति पिछला सचिव नंदलाल राठौर का सराहनीय सहयोग रहा।



