दलौदामंदसौर जिला

दलोदा-भावगढ़ रोड पर हादसे का इंतजार?

दलोदा-भावगढ़ रोड पर हादसे का इंतजार?

दलोदा से भावगढ़ रोड पर पिकअप वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को बैठाकर यात्रा कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि कई बार एक पिकअप में करीब 40 से 50 लोगों तक को बैठाकर ले जाया जाता है।

यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

यदि समय रहते इन वाहनों की जांच और कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। हादसा होने के बाद प्रशासन के जागने से बेहतर है कि अभी से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जाए।

प्रशासन से मांग है कि दलोदा-भावगढ़ मार्ग पर तत्काल जांच अभियान चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}