जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, शामगढ़ पुलिस ने मारा छापा

जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, शामगढ़ पुलिस ने मारा छापा
शामगढ़- मंदसौर पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त की है। साथ ही जंगल में 150 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और चौकी प्रभारी मनोज महाजन के मार्गदर्शन में टीम ने ग्राम गरड़ा के जंगलों में सघन सर्चिंग की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गंगासिंह पिता मेहताबसिंह सोंधिया (32) निवासी गरड़ा को जर्मन के भगोने में 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि वह शराब बनाकर चंदवासा में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही में सउनि रूपसिंह झाला, आरक्षक विपिन नैन, प्रहलाद गरासिया, मनीष सांवलिया की सराहनीय भूमिका रही ।



