खाचरौद में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

खाचरौद में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
विकासखंड स्तरीय समारोह में शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन
खाचरौद। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय खाचरौद में विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे वर्ष शैक्षणिक, सामाजिक एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि वह विद्यार्थियों का जीवन गढ़ता है। शिक्षक के तप और मार्गदर्शन से ही डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और जनप्रतिनिधि तैयार होते हैं। उन्होंने शिक्षक को राष्ट्र का वास्तविक निर्माता बताते हुए शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने कहा कि खाचरौद विकासखंड के शिक्षकों ने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाए रखी है। यह सम्मान उनके निस्वार्थ समर्पण और सेवाभाव को नमन है। उन्होंने विद्यालयों के विकास में नगर पालिका की ओर से निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्विन दिंडोरकर, पार्षद दशरथ वाकतरिया एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक – शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक द्वारा किया गया, जबकि अंत में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य जुझार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।



