नीमचमध्यप्रदेश

रोटरी क्लब मनासा ने 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए किया अभिनंदन

नीमच


मनासा

रोटरी क्लब मनासा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित एवं शिक्षकीय सेवा के दौरान कर्तव्यनिष्ठ रहे 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी शिक्षकों का सम्मान कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद किया।

सम्मानित शिक्षकों में श्री भरतराम पाटीदार, श्री प्रहलादचंद्र पुरोहित, श्री महेश धनोतिया, श्री जगदीश फरक्या, श्री नरेंद्र जैन, श्री नागेश हंसवाल, सुश्री कौशल्या पाटीदार, श्री मदनलाल गौड़, श्री रमेशचंद्र पाटीदार, श्री राजेंद्र मालवीय, श्रीमती गीता पुरोहित, श्री अरविंद विजयवर्गीय, श्रीमती बीना छाबड़ा, श्री सुरेश पाटीदार एवं श्री रामचंद्र मालवीय शामिल रहे।


कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश वधवा, सचिव शैलेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनी सहित रोटेरियन सदस्य महेश छाबड़ा, बलदेव छाबड़ा, निरंजन बसेर, नरेश वधवा, महेंद्र खाबिया, शिखरचंद जी जैन, प्रहलाद कसेरा, युधिष्ठिर पाटीदार, हितेश जोशी एवं जागृति जोशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश वधवा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके समर्पण एवं सेवाभाव को सम्मानित करना गौरव की बात है।

सम्मानित शिक्षकों में से श्री भरतराम पाटीदार एवं श्री प्रहलादचंद्र पुरोहित ने रोटरी परिवार द्वारा किए गए सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अनूठे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सेवा के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

सचिव शैलेंद्र सोनी ने सभी सम्मानित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश पाटीदार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}