बरसातमंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ नगर सहित अंचल में दो दिन से अच्छी बारिश, किसानों के चेहरे पर लौटी खुशियां

सीतामऊ नगर सहित अंचल में दो दिन से अच्छी बारिश, किसानों के चेहरे पर लौटी खुशियां

सीतामऊ। लंबे इंतजार के बाद आखिर सीतामऊ नगर सहित अंचल क्षेत्रों में बीते दो दिनों से हो रही अच्छी बारिश ने किसानों को राहत दी है। रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया है और सोयाबीन, मक्का सहित खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है।

बताया जा रहा है कि अगस्त माह में कम बारिश के चलते पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में 15 से 53% तक बारिश की कमी चल रही थी, जिससे सोयाबीन की फसल पीली पड़ने लगी थी। अब दो दिनों की इस बारिश से फसलों में नई जान आ गई है।

किसानों का कहना है कि इस बारिश से न केवल खड़ी फसलों को फायदा होगा बल्कि भूजल स्तर में भी सुधार होगा और आगामी रबी फसल की तैयारी भी आसान होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी सितंबर के शेष दिनों में और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों को और राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}