सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग का अयोजन किया गया

सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग का अयोजन किया गया
पंकज बैरागी
सुवासरा। विद्यालय में अगस्त माह के आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। प्रातः स्मरण श्रीमती विद्या सूर्यवंशी ने करवाया। व्यायाम एवं योगासन प्राचार्य महोदय श्री संतोष जी यादव एवं श्री मोहनलाल सूर्यवंशी ने करवाया। सामूहिक समता (पुरूष आचार्य) श्री इंद्रपालसिंह एवं (दीदी) सुश्री रवीना कुंवर दीदी द्वारा करवाई गई।
प्रथम सत्र में पधारे हुए अतिथि महानुभाव विवेकानंद शिक्षण समिति सुवासरा की अभिभावक प्रतिनिधि श्रीमती दशरथ कुंवर देवड़ा (शा.शिक्षिका) ,श्रीमती सोनल उबेजा दीदी (आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं पूर्व छात्रा), श्रीमती किरण धनोतिया (वरिष्ठ दीदी) का स्वागत श्रीमती खुशबू मेहर दीदी एवं श्रीमती ममता वर्मा दीदी ने किया। अतिथि महानुभवों द्वारा कक्षाओं में अध्यापन कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इसके पश्चात् स्टेज अनुसार शिक्षण एवं प्रायोगिक कालांश संपन्न हुए जिममें प्रशिक्षित आचार्य दीदी ने पंचपदी आधारित पाठ योजना की सूक्ष्म जानकारी आचार्य दीदी को प्रदान की और वर्तमान माह के पाठ्यक्रम उत्सव जयंती की समीक्षा और आगामी माह की योजना बनाई गई|
अगले सत्र में वरिष्ठ आचार्य श्री दिनेश जोशी एवं श्री चमनसिंह देवड़ा का मार्गदर्शन सभी आचार्य-दीदी को प्राप्त हुआ।



