जनपद पंचायत में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, लेखापाल के कमरे में लगा मिला ताला.!

जनपद पंचायत में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, लेखापाल के कमरे में लगा मिला ताला.!
सीतामऊ- कार्य समय में भी कार्यालयों से कर्मचारी नदारद रहते हैं इसका जीता-जागता उदाहरण आज जनपद पंचायत सीतामऊ में देखने को मिला दोपहर 1:10 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में देखा तो अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थीं.! सबसे अहम माने जाने वाले लेखापाल (अकाउंट) शाखा के कमरे में ताला लगा हुआ था। ग्रामीण दूर-दराज से अपने कामों को लेकर जनपद पहुंचते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समय पर नहीं मिल रहे हैं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस ओर ध्यान देकर कर्मचारियों पर सख्ती बरतने की आवश्यकता है
बताया जा रहा है कि लेखा शाखा में ताला होने से सचिवों और रोजगार सहायकों के भुगतान व अन्य बिलों से संबंधित काम की जवाबदारी भी रहती हैं.!
प्रत्यक्ष दर्शीयो की मांग है कि सीईओ द्वार कार्यालय समय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो.!



