देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई, दर्जन भर वाहनों का किया गया चालान

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई, दर्जन भर वाहनों का किया गया चालान

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट नकहा द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रेलवे एक्ट की धारा 159(1) के तहत स्टेशन परिसर में नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए दर्जन भर वाहनों का चालान किया गया।आरपीएफ प्रभारी कन्हैया सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने वाले चालकों को रेलवे परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।कार्रवाई के दौरान एएसआई उदय प्रताप सिंह सहित आरपीएफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।आरपीएफ प्रभारी नकहा कन्हैया सिंह ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, स्टेशन परिसर में सुचारु आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}