मंदसौर जिलासीतामऊ

गोपालपुरा में हरियाली यात्रा अंतर्गत नवांकुर सखियों ने कलश यात्रा निकाली,पेड़ लगाने का लिया संकल्प

गोपालपुरा में हरियाली यात्रा अंतर्गत नवांकुर सखियों ने कलश यात्रा निकाली,पेड़ लगाने का लिया संकल्प

तितरोद। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ती बैरागी के निर्देशानुसार विकासखंड सीतामऊ के सेक्टर क्रमांक 2 सीतामऊ अंतर्गत नवांकुर संस्था खुशी समृद्धि और विकास के द्वारा ग्राम गोपालपूरा में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम पंचायत भवन से कलश भरकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री कृष्ण और महादेव जी मंदिर पर पहुंची। जहाँ पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

मुख्य अतिथि सरपँच प्रवीण सिंह चौहान द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा के द्वारा हरियाली यात्रा एवं नवांकुर सखियों के कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था अध्यक्ष रजनीश शर्मा के द्वारा किया गया।अतिथियों का स्वागत प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष निता पांडे द्वारा किया गया।

इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री नारायण सिंह निनामा, सरपंच प्रवीण सिंह चौहान, प्रस्फुटन समिति गोपाल पूरा अध्यक्ष निता पांडे, महुवी अध्यक्ष अमृतराम सुर्यवंशी, करंडिया अध्यक्ष मुकेश चौहान,निर्मला, मोनिका, रंजना, देवकन्या, सपना, गीता बाई, फूलवंती, गिरजा, आशा, रानू बाई स्थानीय नागरिक एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग ग्राम विकाश प्रस्फूटन समिति गोपाल पूरा का रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पौधरोपण को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा। हरियाली यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}