सीतामऊ नगर परिषद में इतिहास बना चार कर्मचारियों की हुई पहली पदोन्नति

सीतामऊ नगर परिषद में इतिहास बना चार कर्मचारियों की हुई पहली पदोन्नति
सीतामऊ।नगर परिषद में पहली बार चार कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है । जबकि आसपास की अन्य नगर परिषदों में पदोन्नतियां पहले हो चुकी थीं लेकिन सीतामऊ में यह पहला अवसर है जब कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरोगा गजेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है सफाई कर्मचारी मंगल कल्याणें को दरोगा बनाया गया है अजीज नोड़ा एवं मांगीलाल देतरिया को भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है पदोन्नति आदेश मिलने के बाद 25 अगस्त मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में खुशी का माहौल रहा
अध्यक्ष मनोज शुक्ला के कक्ष में सभी पदोन्नत कर्मचारियों का फूल- माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई से मुंह मीठा करवाया गया। कर्मचारियों ने इस पहल के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला सीएमओ जीवन राय माथुर का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



