
जनशिक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में शैक्षिक संवाद आयोजित हुआ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल मे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रथम बार शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। शैक्षिक संवाद में कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन कराने वाले शिक्षकों ने उत्साहवर्धक भाग लिया। शैक्षिक संवाद का मुख्य उद्देश्य एवं विषय वस्तु “” कक्षा से जुड़ाव एवं जाय फुल लर्निंग”” पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कक्षा को प्रभावी बनाने के लिए गतिविधियों पर आधारित सक्रिय भूमिका निभाने के लिए चर्चा हुई। कक्षा से जुड़ाव पर शिक्षकों ने अपने अनुभव को साझा किया। कक्षा में रोचक गतिविधियां के कारण विद्यार्थी कक्षा से कैसे जुड़े नित नए तरीके बताए गए। जन शिक्षा केंद्र पर शैक्षिक संवाद का ज़िला सहायक परियोजना अधिकारी राजेश झा ब लेखपाल नागेंद्र सिंह बरेलीया द्वारा निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सहजकर्ता श्यामलाल वाघेला माध्यमिक शिक्षक ने विषय वस्तु पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शैक्षिक संवाद के नोडल जनशिक्षक राजेश कुमावत और श्रीमती कोसर ख़ानम ने विद्यार्थियों का कक्षा से जुड़ाव पर शिक्षकों से कई विभिन्न प्रश्न पूछे गए। संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट के नेतृत्व में शैक्षिक संवाद संपन्न हुआ और शैक्षिक संवाद में शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया ।



