मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति

राहुल गांधी के समर्थन में मंदसौर में कांग्रेस का धरना, FIR दर्ज करने की मांग

राहुल गांधी के समर्थन में मंदसौर में कांग्रेस का धरना, FIR दर्ज करने की मांग

मंदसौर :- दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने के समर्थन में मंदसौर में भी कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय के नीचे धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह मनी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्र की आंख में गंभीर चोट लगी थी। इसी मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राहुल गांधी दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।

इसी मांग के समर्थन में मंदसौर कांग्रेस ने भी धरना देकर मामले में FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}