श्री मुवाझर माताजी मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता खत्म करने की साजिश,,,,,,,,,,

श्री मुवाझर माताजी मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता खत्म करने की साजिश,,,,,,,,,,
अति प्राचीन आध्यात्मिक चमत्कारिक एवं प्राकृतिक स्थान श्री मुवाझर माताजी मंदिर मुवाला मंदिर के आस पास की सुंदरता को आए दिन कुछ लोग खत्म करने में लगे हैं कभी पेड़ो की कटाई कभी मंदिर के पास शासकीय गोचर भूमि पर कब्जा करने की कोशिश तो कभी मंदिर भोजनशाला के ताले तोड़ने की कोशिश अभी मंदिर के पास पड़े बड़े बड़े पत्थर जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं अब कुछ लोग पैसे लेकर पत्थरों को रात दिन बेचने में लगे हैं समिति द्वारा कही बार रोका गया एवं ग्राम पंचायत मुवाला एवं प्रशाशन को भी अवगत कराया गया,प्रशाशन से बचने के लिए अब ये लोग आधी रात को अवैध खनन करने में लगे हैं समिति अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत ने बताया श्री मुवाझर माताजी मंदिर बड़ा प्राचीन स्थान है यंहा चैत्र नवरात्रि में 5 दिवसीय मेले का आयोजन होता हैं भगवताचार्य द्वारा 7 दिवसीय कथा जैसे आयोजन निरंतर चलते है साधु संतों का आना जाना लगा रहता हैं ऐसे आध्यात्मिक स्थान की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जहां एक तरफ समिति निरंतर नवीन कार्यों को करवाने में लगी है जहां क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरदीप सिंह जी डंक द्वारा मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं हेतु रोड बनवाया गया वही और वही दूसरी तरफ कुछ दबंगाई प्रतिदिन मंदिर की सुंदरता एवं शासकीय गोचर भूमि पर कब्जा करने में लगे हैं समिति द्वारा प्रशाशन से एवं जनता से आग्रह किया हे कि इस धार्मिक स्थान को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।



