इतिहास दर्शन

आज 21 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

  ⚜️🪔🪔🪔 🕉 🪔🪔🪔⚜️

🙏 श्री गणेशाय नम:🙏

                                                                                 🙏शुभ प्रभात🙏

आज 21 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 21 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।

1703 – एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।

1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।

1790: ब्रिटिश सेना ने जनरल मेडोस के नेतृत्व में डिंडिगुल पर कब्जा किया।

1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।

1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।

1808 – वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।

1810 – फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।

1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।

1878 – अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।

1911: पेरिस के लुवर संग्रहालय से लियोनार्डो द विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘मोनालिसा’ चोरी हुई।लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।

1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।

1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।

1957 – सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।

1959: हवाई द्वीप समूह अमेरिका का 50वां राज्य बना।

1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।

1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।

1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।

1972: भारत की संसद में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पारित किया गया।

1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।

1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।

1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।

1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।

2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2009 – विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।

2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

2019 – केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्‍ट्रीय पहल ‘निष्‍ठा’ का शुभारंभ किया।

2019 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।

2019 – बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9 वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई।

2020 – खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया ।

2021 – तालिबान का अफगानिस्तान में पहला फतवा जारी , लड़के – लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगाई।

2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में KPIT – CSIR द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का शुभारंभ किया।

2022 – महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्‍मेलन शिमला में शुरू हुआ।

2022 – हरियाणा (हिसार के भगाना गांव) की अंतिम पंघाल अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

2023 – भारत ने इंडोनेशिया के सेमारंग में आयोजित आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की 20वीं बैठक में भाग लिया।

2023 – मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हुआ।

2023 – स्वामित्व योजना के तहत अधिकारों के रिकॉर्ड की बैंकिंग संबंधी योग्यता पर गोलमेज चर्चा आयोजित की गई।

2023- निनटेंडो के वीडियो गेम में मारियो की आवाज़ देने वाले चार्ल्स मार्टिनेट 27 साल बाद सेवानिवृत्त हुए।

2023 – भारत और समोआ के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श की बैठक आपिया में आयोजित हुई।

2024 – PM मोदी ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

2024 – आंध्रप्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 18 की मौत हुई व 36 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

2025 – राज्यसभा में ‘ऑनलाइन गेमिंग का प्रमोशन और रेगुलेशन बिल पारित हुआ।

आज 21 अगस्त के दिन उत्सव और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान: भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक का 2006 में आज ही के दिन निधन हुआ था।

विष्णु दिगंबर पलुस्कर: प्रख्यात शास्त्रीय गायक और संगीतकार का निधन 1931 में हुआ था।

पेमा खांडू: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म 1979 में आज ही के दिन हुआ था।

विश्व उद्यमी दिवस (World Entrepreneurs’ Day): व्यापार, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों के योगदान को सराहने के लिए हर साल 21 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्मरण एवं श्रद्धांजलि दिवस: आतंकवाद से पीड़ित लोगों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिन समर्पित है।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen’s Day): समाज में बुजुर्गों के योगदान और उनकी देखरेख के प्रति जागरूकता के लिए यह दिन मनाया जाता है।

निनॉय एक्विनो दिवस (फिलिपींस): फिलिपींस में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती।

श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।

श्री कल्याण सिंह स्मृति दिवस।

पद्म भूषण सम्मानित भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर भूतपूर्व कप्तान वीनू मांकड़ जी पुण्यतिथि।

महान खगोल व भौतिक शास्त्री पद्म भूषण सम्मानित सुब्रह्मण्यम् चंद्रशेखर जी पुण्यतिथि।

आज 21 अगस्त के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1871 – गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।

1889- केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक, विचारक और तर्कवादी सहोधरण अय्यप्पन की जयंती।

1904- अमेरिकी जैज संगीत के महान पियानोवादक और बैंडलीडर काउन्ट बेसी का जन्म हुआ।

1907 तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, वकील और साहित्यकार पी. जीवनंतम का जन्म हुआ था।

1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।

1912 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।

1915 – इस्मत चुग़ताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात।

1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।

1931 – प्राध्यापक विजयशंकर व्यास एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया।

1934 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

1949 – अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम (अहमद पटेल) राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य।

1953 – शैलेश नायक एक भारतीय वैज्ञानिक।

1961 – कृष्ण कन्हाई – एक भारतीय कलाकार और चित्रकार।

1978 – भूमिका चावला – भारतीय अभिनेत्री।

1979 – पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।

1986 – दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट (आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता) का जमैका में जन्म हुआ।

आज 21 अगस्त के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1931 -भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान संगीतकार और ‘गांधर्व महाविद्यालय’ के संस्थापक पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ।

1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।

1948 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1978 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।

1981 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।

1983 – फिलीपीन्‍स के विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या हुई।

1995 – भारतीय-अमेरिकी खगोलशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ, जिन्होंने ‘चंद्रशेखर सीमा’ (Chandrasekhar Limit) की खोज की थी।

2004 – सच्चिदानंद राउतराय एक उड़िया साहित्यकार।

2006 – भारत रत्न से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का वाराणसी में निधन हुआ।

2007 – क़ुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग।

2019 – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 89 की उम्र में निधन हुआ।

2021 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी का निधन हुआ।

2022 – पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन का निधन हुआ।

2023 – दुनिया के सबसे उम्रदराज हाथियों में से एक बिजुली प्रसाद की 89 वर्ष की अनुमानित आयु में एक भारतीय चाय बागान में मृत्यु हुई।

2025 – भारत के प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी व खगोल विज्ञान के इतिहासकार प्रो. रमेश चंद्र कपूर (76) का निधन हुआ।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो 🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}