सुवासरा नपं कि उदासिनता: खाली प्लाटों में जमा गंदगी से बढ़ रहा मच्छरों व जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

सुवासरा नपं कि उदासिनता: खाली प्लाटों में जमा गंदगी से बढ़ रहा मच्छरों व जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
सुवासरा। नगर क्षेत्र में निजी खाली पड़े प्लाटों में लंबे समय से गंदगी और कचरा जमा होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने की आशंका भी बनी हुई है। यदि गंदगी और झाड़ियों के कारण किसी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? नगर परिषद का दायित्व है कि वह क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करे और नागरिकों को संभावित खतरों से बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करे। नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित जिम्मेदारों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली और अपने दायित्वों के निर्वहन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि खाली पड़े प्लाटों में जमा कचरा और झाड़ियों की सफाई करवाई जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए संबंधित प्लाट मालिकों और जिम्मेदार विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाए।



