देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

ब्रह्मपुर विकास खंड मे 56 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरणों हेतु मापन शिविर आयोजित

ब्रह्मपुर विकास खंड मे 56 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरणों हेतु मापन शिविर आयोजित

गोरखपुर समृद्धि परियोजना के अंतर्गत ब्रह्मपुर विकास खंड के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत 56 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष मापन शिविर का आयोजन किया गया।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में बीआरसी खोराबार में विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों—जैसे ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) तथा कान की मशीन आदि—के लिए आवश्यक मापन कार्य संपन्न किया। मापन के आधार पर बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सहभागिता बढ़ाना तथा उनकी स्वतंत्रता, गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना है।शिविर के सफल आयोजन एवं मापन कार्य में ब्रह्मपुर विकास खंड के विशेष शिक्षक नवनीत पांडेय एवं राजेश पाल के साथ-साथ समृद्धि परियोजना की टीम के सदस्यों—मनीष, युवराज, उषा, वंदना, नेबूलाल, राधेश्याम, सुशीला, सरिता अन्य सहयोगियों का सक्रिय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}