सुवासरामंदसौर जिला

सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में देश भक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में देश भक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पंकज बैरागी

सुवासरा। विद्या भारती मालवा प्रांत के मंदसौर विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुवासरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अभय भामावत, अध्यक्षता  राजेंद्र मुन्या, विशेष अतिथि  नारायणसिंह  राठौड़, विशेष अतिथि श्रीमान डॉ. विजय पाटीदार एवं श्रीमती अर्चना रत्नावत (विवेकानंद शिक्षण समिति सदस्या) मंचासीन रहे। अतिथियों ने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश हित में कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन भैया छत्रपालसिंह व भैया आनंद सिंह ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री चमनसिंह  देवड़ा ने पधारे हुए समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री संतोष  यादव विवेकानंद शिक्षण समिति सदस्य, आचार्य परिवार एवं समस्त भैया-बहिन उपस्थित रहे। अंत में श्रीमती ममता वर्मा द्वारा शांति मंत्र एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}