सुवासरामंदसौर जिला

एक राखी, एक सैनिक भाई के नाम अभियान को मिल रहा जनसहयोग

सुवासरा में 13 स्थानों पर राखी संग्रह बॉक्स लगाए गए, 20 अगस्त तक चलेगा अभियान

पंकज बैरागी

सुवासरा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसी भाव के साथ “एक राखी, एक सैनिक भाई के नाम” राखी संग्रह अभियान का शुभारंभ 10 अगस्त से सुवासरा में किया गया है। अभियान 20 अगस्त तक चलेगा।

अभियान का उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक—बच्चे, युवा, महिलाएँ, पुरुष एवं बुजुर्ग—को इस भावनात्मक पहल से जोड़ना है, ताकि हर व्यक्ति अपनी ओर से कम से कम एक राखी सैनिक भाई के नाम समर्पित कर सके।

अभियान को नगर में अच्छा जनसहयोग मिल रहा है। कई शासकीय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी भी बढ़-चढ़कर इसमें सहभागिता कर रहे हैं और सैनिक भाइयों के लिए राखियाँ एकत्रित कर रहे हैं।

जिन बहनों को राखी पहुँचाने में परेशानी हो रही थी, उनकी सुविधा के लिए सुवासरा के विभिन्न क्षेत्रों में 13 स्थानों पर राखी संग्रह बॉक्स लगाए गए हैं।

राखी संग्रह केंद्र-

1. पिपलेश्वर महादेव मंदिर — तरनोद रोड

2. श्री सोमनाथ मंदिर — नई आबादी

3. केदारेश्वर महादेव मंदिर — सरस्वती शिशु मंदिर

4. कबीर मंदिर — कबीर मोहल्ला

5. गणेश मंदिर — गणेश चौक

6. गायत्री मंदिर — रुणीजा रोड

7. जलेश्वर महादेव मंदिर — थाना रोड

8. बालाजी मंदिर — बावन क्वार्टर

9. गुरुद्वारा — पिपलेश्वर महादेव

10. पिपलेश्वर महादेव मंदिर — मीणा मोहल्ला

11. बाबा रामदेवजी का भंडारा — पेट्रोल पंप चौराहा

12. बालाजी मंदिर — पेट्रोल पंप चौराहा

13. जैन मंदिर — पोस्ट ऑफिस के पास

अभियान से जुड़ी महिलाओं ने नगरवासियों से अपील की है कि 20 अगस्त से पहले अपनी राखी इन संग्रह केंद्रों पर पहुँचाकर इस अभियान का हिस्सा बनें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

यह केवल राखी संग्रह नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर अपने परिवार से दूर रहकर हमारी रक्षा कर रहे सैनिक भाइयों तक समाज का प्रेम और अपनापन पहुँचाने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}