शामगढ़मंदसौर जिला

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, गांधी चौराहा पर हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गान

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, गांधी चौराहा पर हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गान

मंदसौर। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एंव पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, भाजपा नेता अनिल कियावत, भाजपा जिला महामंत्रीगण शिवराजसिंह घटावदा, विजय सुराना, महेश जुनवाल एंव नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर की उपस्थिति में मिशाल जुलूस निकाला गया।

इस अवसर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस राष्ट्रगीत ने असंख्य क्रांतिकारियों और देशभक्तों में राष्ट्र के लिए त्याग एवं बलिदान की भावना जागृत की थी। ऐसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् के साथ जानबूझकर अनादरपूर्ण व्यवहार किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों के प्रति उसका दृष्टिकोण क्या है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान सर्वाेपरि है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रगौरव के प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक राजनीतिक दल और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपा ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् के प्रति किए गए कथित अनादर और अपमान को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गान किया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण विनय दुबेला, जितेन्द्र सिंह चौहान, गौरव अग्रवाल, प्रितेश चावला, पुलकित पटवा, जगदीश गुर्जर, रानू भावसार, राजकुमार गौड़, पारस मावर, राजेश नामदेव, निलेश जैन, दिनेश सोलंकी, अरविंद सारस्वत, तेजपाल सिंह धाकड़ी, अजयसिंह चौहान, नरेश चंदवानी, बंटी चौहान, भानुप्रताप सिसोदिया, राजेश चौहान, राजेश गुर्जर, महेंद्र परिहार, नम्रता चावला, अनूप महेश्वरी, निरांत बग्गा, अमन फरकिया, देवेंद्र मालवीय, अजीजुल्लाह खॉन, नागेंद्रसिंह चौहान, मनोज चौधरी, अशोक मांरु, ईश्वर चंदेल, शिव गुर्जर, बंशी धनगर, केसरीमल जटिया, बंशी राठौर, अमन फरक्या, धर्मेंद्र जटिया, नरेंद्र पंवार, सुयश राठौर, दीपमाला मकवाना, भारती पाटीदार, जेहरा पानवाला, विद्या कडोतिया, बाबा पंचोली, पुष्पेंद्र भावसार, अखिलेश मलकानी, सुभाष गंगवाल, सुनील जोगी, दीपक गाजवा, दिनेश पोरवाल, अशोक गुर्जर, उमेश भावसार, आकाश निगम, सोनू सांखला, संजय गोयल, लोकेंद्र कुमावत, प्रदीप सोनी, आदित्य मारोठिया, मनोहरसिंह, आशीष मलखानी, सुभाष सांवरिया सहित जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}