नीमचमध्यप्रदेश

सांदीपनि विद्यालय मनासा को मिले चार सम्मान, उपलब्धियों से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

मनासा

सांदीपनि विद्यालय मनासा ने शैक्षणिक, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए विगत दो माह में चार महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त किए हैं। विद्यालय की इन उपलब्धियों से संस्था के स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।


लोक शिक्षण भोपाल के आयुक्त श्री अभिषेक सिंह द्वारा सांदीपनि विद्यालय मनासा की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विद्यालय को सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र जारी किया गया। इसी उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विगत माह आयोजित जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा समारोह में शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालय को सम्मानित किया गया था। वहीं जुलाई माह में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय मनासा को 5 स्टार प्राप्त करने वाली जिले की प्रथम शाला का प्रमाण-पत्र कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदान किया गया।

विद्यालय की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। नगर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में भी संस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमाण-पत्र हासिल किया।

बोर्ड परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम 100 प्रतिशत, कक्षा 10वीं का परिणाम 99 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।


गत वर्ष कक्षा 12वीं में दर्ज सभी 135 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 106 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त होगा।

विद्यार्थी वैभव कृष्ण ने किया ध्वजारोहण

विद्यालय की परंपरा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र वैभव कृष्ण द्वारा सांदीपनि विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्था के स्टाफ की सक्रियता, विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन के चलते लगातार बेहतर परिणाम एवं सम्मान हासिल हो रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय की इन उपलब्धियों ने मनासा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}