नीमच
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मेरा भारत नीमच कार्यालय में ध्वजारोहण

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मेरा भारत नीमच कार्यालय में ध्वजारोहण
नीमच। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) नीमच, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय में आज प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



