हरियाली अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बड़ा महादेव आरोग्यधाम

हरियाली अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बड़ा महादेव आरोग्यधाम
पुलिस एवं वन विभाग ने किए सुरक्षा के इंतजाम
मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध चमत्कारिक आरोग्यधाम बड़ा महादेव मंदिर पर हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचने लगे एवं देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। प्रतिवर्ष सावन माह में भानपुरा क्षेत्र के चमत्कारिक प्रकृति की गोद में बसे आरोग्यधाम बड़ा महादेव मंदिर एवं निकट ही छोटा महादेव मंदिर पर मध्यप्रदेश राजस्थान सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटक हजारों लाखों की संख्या में दर्शन करने एवं प्रकृति की गोद में पहाड़ों को चीरकर निकल रहे झरने का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं , वहीं सुरक्षा एवं ट्रैफिक के मद्देनजर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा भी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी तमाम इंतजाम इस अवसर पर किए गए हैं । साथ ही स्थानीय शिव सेवक मंडल द्वारा भी विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं पर्यटकों के लिए की जाती है ।
थाना प्रभारी विनय बुंदेला ने बताया कि हरियाली अमावस्या के पावन असर पर हजारों लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था एवं डायवर्जन के अलग-अलग पॉइंट लगाए गए हैं एवं पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है
वही वन परिक्षेत्र अधिकारी भीम सिंह सिसोदिया ने बताया कि छोटा बड़ा महादेव पर्यटन का केंद्र है तथा हरियाली अमावस्या के अवसर पर हजारों लाखों श्रद्धालु आते हैं जिसके चलते वन विभाग के द्वारा भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है एवं बढ़ती संख्या को देखकर स्टाफ भी रिजर्व रखा है जरूरत पड़ने पर उनकी भी ड्यूटी लगाई जाएगी ।

पुलिस एवं वन विभाग ने किए सुरक्षा के इंतजाम



