इतिहास दर्शनमध्यप्रदेश

आज 13 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 13 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 13 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।

1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1784 (पिट्स इंडिया एक्ट): भारत में प्रशासनिक सुधारों और ईस्ट इंडिया कंपनी पर नियंत्रण के लिए ब्रिटिश संसद में पिट्स इंडिया विधेयक (Pitts India Bill) पेश किया गया।

1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।

1892 – अमेरिकी समाचार पत्र ‘एफ्रो-अमेरिकन’ का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।

1947 (आजादी की पूर्व संध्या): स्वतंत्रता से ठीक दो दिन पहले इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा की महारानी कंचनप्रभा देवी ने भारतीय संघ में शामिल होने के लिए विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इसी दिन से भारत-पाकिस्तान विभाजन के तहत ट्रेनों से पलायन भी शुरू हुआ था।

1951 (पहला स्वदेशी विमान): हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा निर्मित भारत के पहले स्वदेशी दो सीटों वाले विमान ‘हिंदुस्तान ट्रेनर 2’ (HT-2) ने पहली सफल उड़ान भरी।

1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।

1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।

1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।

1993 – वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।

1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।

1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

1999 – स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।

2004 – यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।

2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

2008 – प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

2019 – केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ‘हेडगियर’ अनिवार्य कर दिया ।

2019 – आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला नैदानिक उपकरण (diagnostic device) विकसित किया है,जो एक अंगुली ( फिंगरप्रिक) से लिए गए रक्त का उपयोग करके विभिन्न रोग परीक्षण कर सकता है।

2020 – भारत सरकार द्वारा मालदीव को 100 मिलियन अमरीकी डालर का अनुदान और 400 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करने की घोषणा हुई।

2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऐतिहासिक समझौता हुआ।

2020 – चीन ने आधिकारिक तौर पर “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का एक नया संस्करण लॉन्च किया।

2021 – भारत देश में एक साल तक चलने वाला आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ शुरू हुआ।

2021 – तालिबान विद्रोहियों ने अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर क़ब्ज़ा कर लिया।

2022 – केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद के नए मुख्यालय कार्यालय भवन का उद्घाटन हुआ।

2022 – भारत और ओमान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजफ IV महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ।

2022 – केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया।

2022 – चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए विश्व की सबसे बड़ी मानवीय छवि प्रदर्शित की गई।

2022 – सियाचिन ग्लेशियर की बर्फ में दबकर शहीद हुए शहीद लांसनायक चंद्रशेखर का शव 38 साल बाद मिला।

2023 – भारतीय वायु सेना ने अपने बेड़े में ‘हेरॉन मार्क 2’ ड्रोन को शामिल किया।

2023 – पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले में 4 चीनी नागरिक समेत 13 की मौत हुई।

2023 – महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 – हिमाचल प्रदेश में सोलन के जादोन गांव में देर रात बादल फटने से 7 लोगों की मौत, 13 लापता हुए।

2023 – यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हुई व 22 घायल हुए।

2023 – इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हुए हवाई हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए।

2023 – उत्तरी यमन में बिजली गिरने से 4 की मौत हुई व 4 घायल हुए।

2023 – फ्रांस के दक्षिणी शहर ग्रासे में आग लगने से 3 लोगों की मौत हुई व 18 लोग घायल हुए।

2024 – 1000 किलोग्राम वजनी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया।

2025 – राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं थी।

आज 13 अगस्त के उत्सव और राष्ट्रिय अन्तर्राष्ट्रिय दिवस

अंतरराष्ट्रीय वामपंथी (लेफ्ट-हैंडर्स) दिवस (International Lefthanders Day): बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की विशिष्टता और उनकी चुनौतियों को रेखांकित करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day): लोगों को मृत्यु के बाद अंगदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए आज का दिन समर्पित है।

देशभक्त दिवस, मणिपुर (Patriots’ Day): नेक्स्ट हॉलिडेज के अनुसार, 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी पर चढ़ाए गए मणिपुरी वीरों की याद में मणिपुर में इसे बेहद सम्मान के साथ मनाया जाता है।

आचार्य प्रहलाद केशव अत्रे जयन्ती।

श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस।

वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (388वींं)।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि (231वीं)।

अंतर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस (International Wolf Day)।

अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ वालों का दिवस (International Left-Handers Day)।

आज 13 अगस्त के दिन  जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1848:  रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।

1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

1887 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।

1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।

1933: भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना वैजयंती माला का जन्म हुआ था।

1936- वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1638 – दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।

1952 – योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।

1961: लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ था।

1963: भारतीय सिनेमा की दिग्गज और लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ था।

1984 – उषा नेगिसेटी – भारतीय महिला मुक्केबाज़।

2000 – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

आज 13 अगस्त के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1795: इंदौर के होलकर राजवंश की महान शासिका, न्यायप्रिय और परम शिवभक्त महारानी अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ। उन्होंने देश के कई प्रमुख मंदिरों (जैसे काशी विश्वनाथ) का जीर्णोद्धार कराया था।

1866: महान संत और आध्यामिक गुरु रामकृष्ण परमहंस का निधन हुआ था।

1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।

1936 – भारत की प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी मैडम भीकाजी कामा का निधन हुआ था।

1988 – गजानन जागीरदार – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे।

2003 – भवेन्द्रनाथ सइकीया असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2018 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

2023 – ब्राज़ील के इतिहासकार, ब्राज़ीलियन एकेडमी ऑफ़ लेटर्स के सदस्य जोस मुरिलो डे कार्वाल्हो (83) का निधन हुआ।

2023 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एमआरएस राव (75) का बेंगलुरु में निधन हुआ।

2024 – ग्रीक संगीतकार और संगीतज्ञ जॉर्ज लियोत्साकोस (89) का निधन हुआ।

2025 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिंद फौज’ की झाँसी की रानी महिला रेजिमेंट की जांबाज सिपाही भारती आशा सहाय (97) का निधन हुआ (12 अगस्त की देर रात को)।

2025 – प्रसिद्ध भाषाविद , विद्वान व एक विशेष ‘चार-भाषीय शब्दकोश’ के रचनाकार ज्ञात्येला श्रीधरन (86) का निधन हुआ।

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो 🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}