सुवासरामंदसौर जिला

सांवलिया सेठ मंदिर ग्राम ढोढर में लगा हरियाली अमावस्या पर भक्तों का ताता

सांवलिया सेठ मंदिर ग्राम ढोढर में लगा हरियाली अमावस्या पर भक्तों का ताता

सुवासरा – नगर से 7 कि. मीटर.की दूरी पर स्थित ग्राम ढोढर में श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर हरियाली अमावस्या का पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर सुबह से ही भारी बारिश में मंदिर में भक्तों की दर्शन करने के लिए कतार लगी हुई थी। सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं के द्वारा सांवलिया सेठ की महाआरती की गई। मंदिर परिसर में संगीत कलाकारो सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय छाजेड़ और दीपू चौहान (डीजे साउंड) पार्टी के द्वारा दिनभर भजनों की प्रस्तुति दी गई।इसके साथ ही समिति के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया,जो कि शाम को 6 बजे तक चला!इस अवसर पर विधानसभा के तमाम बड़े नेता क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डग,, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष एवं तमाम सभापति पार्षद, कांग्रेस पार्टी ओर राजनीतिक धार्मिक ओर बड़ी संख्या में आसपास नगर के श्रद्धालुओं ने सांवलिया धाम पहुंचकर प्रभु भक्ति का आनंद लिया।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा पाटीदार द्वारा अपने कोष निधि से 1 लाख की घोषणा अपने उद्बोधन में की गई ,,समिति द्वारा आपका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया,। तथा साथ ही प्रति अमावस्या पर निकलने वाली पैदल यात्रा भी सुबह 5 .30 पर इस बार की 68 वी यात्रा निकली, जिसमें भी काफी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।

समीप ही राजस्थान के चोमहला क्षेत्र के भक्तों द्वारा भी सुबह पैदल यात्रा आई ओर वहाँ के भक्तों का भी पूरा सहयोग रहा।

समिति द्वारा भंडारे में आयोजित सभी सहयोगकर्ताओं का हार्दिक हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}