शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ नपा अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, 5 करोड़ के गीता भवन की भूमि को मिली मंजूरी

शामगढ़ नपा अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, 5 करोड़ के गीता भवन की भूमि को मिली मंजूरी

शामगढ। नगर परिषद शामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने मंदसौर मुख्यालय पर नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा से सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शामगढ़ नगर के विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को शामगढ़ आने का आमंत्रण दिया।

₹5 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य गीता भवन

मुलाकात के दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने कलेक्टर  दिवयांक सिंह से शामगढ़ में ‘गीता भवन’ निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने का विशेष अनुरोध किया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जनहित के इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए नवीन तहसील टप्पा (श्री कृष्णा तलाई रोड) पर भूमि आवंटित करने की प्रशासनिक सहमति प्रदान कर दी है। इस भूमि पर लगभग ₹5 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त भव्य गीता भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे नगरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी।

कलेक्टर को मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर आने का न्योता

नपा अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को शामगढ़ के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र ‘मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर’ में दर्शन व पूजा-अर्चना करने का अनुरोध भी किया। कलेक्टर ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि वे आगामी 20 अगस्त के बाद शामगढ़ का दौरा करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री मीणा से की मुलाकात

इसी कड़ी में नपा अध्यक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा से भी भेंट की। मुलाकात के दौरान नपा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

नपा अध्यक्ष के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने शामगढ़ में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए।

 दो ट्रैफिक पुलिस के जवानों की नियुक्ति की भी सहमति प्रदान की

देश के अमर शहीदों की स्मृति में शामगढ़ में निर्मित “स्व .पं अटलबिहारी वाजपेई अमर जवान गार्डन” के शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक को आमंत्रित किया श्री मीणा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुवे शामगढ़ आने की अनुमति प्रदान की है।13 अगस्त को शामगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भी सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}