समस्यामंदसौर जिलासीतामऊ
श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में, बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार लोग हुए परेशान

श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में, बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार लोग हुए परेशान
तितरोद।सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्राम वरदीचंद पाटीदार के निधन होने से अंतिम संस्कार में पड़े फोड़े श्मशान की बदहाली हर किसी से छुपी नहीं बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार पंचायत के श्मशान की हालत इतनी खराब है कि बारिश के कारण परिजनों को टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ऊपर से पानी टपकता रहा और लोग भीगते हुए दाग देने को मजबूर हुए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान में न तो पक्की छत है न ही बैठने की व्यवस्था शायद *मुर्दा भी शर्मा गया होगा कि मेरे घर की ये हालत है ये दर्द हर किसी की जुबान पर है* ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर के शेड बैठने की व्यवस्था और पानी की निकासी की जाए ताकि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.! ये है बेलारा पंचायत के श्मशान की हकीकत बारिश में टेंट लगाकर अंतिम संस्कार। ऊपर से टपकता पानी क्या यही है हमारी व्यवस्था?जिम्मेदारों से निवेदन है जल्द ध्यान दें अंतिम विदाई भी सम्मान से नहीं बेलारा श्मशान में मूलभूत सुविधाएं तक नही दागी हुए लोग परेशान। कृपया संज्ञान लें
श्मशान भी रो रहा है बेलारा में श्मशान की हालत देखकर हर कोई शर्मसार प्रशासन से मांग तुरंत मरम्मत हो

